फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl said I want to go to school please get me admitted In Janta Darshan of CM Yogi

UP: 'स्कूल जाना चाहती हूं... मेरा एडमिशन करा दीजिए', जनता दर्शन में बोली बच्ची, बात सुन मुस्कुरा उठे सीएम योगी

Mon, 23 Jun 2025 01:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार
'जनता दर्शन' में एक नन्हीं बच्ची का अंदाज देख सीएम योगी मुस्कुरा उठे। बच्ची ने सीएम से कहा कि मैं स्कूल जाना चाहती हूं। आप मेरा एडमिशन करा दीजिए। बच्ची की हाजिर जवाबी से मौजूद लोगों ने उसकी सराहना की।
loader
girl said I want to go to school please get me admitted In Janta Darshan of CM Yogi
'स्कूल जाना चाहती हूं... मेरा एडमिशन करा दीजिए', जनता दर्शन में बोली बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान मुरादाबाद से वाची नाम की नन्हीं बच्ची अपनी बात लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंची। फरियाद सुनते हुए जब मुख्यमंत्री इस बच्ची के पास पहुंचे तो सबसे पहले उसका हाल पूछा। फिर उसका भी प्रार्थना पत्र लिया और पढ़ा। 



इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाची से पूछा तू, स्कूल नहीं जाना चाहती है। इस पर बच्ची ने कहा कि 'नहीं, मैं स्कूल जाना चाहती हूं। मैं यह कह रही हूं कि आप स्कूल में मेरा एडमिशन करा दो'। इस पर मुख्यमंत्री ने पूछा, किस क्लास में... 10वीं या 11वीं में? बच्ची ने तपाक से उत्तर दिया- अरे, मुझे नाम नहीं पता।


इस पर मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद को प्रार्थना पत्र सौंपा। कहा कि इस बच्ची का एडमिशन हर हर हाल में कराओ। इस पर स्कूल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए बच्ची को प्रवेश दे दिया।

सीएम ने मुझे बिस्कुट और चॉकलेट भी दी 

मुरादाबाद से आई वाची ने बताया कि मैं सीएम योगी से मिलकर आई हूं। मैंने उनसे कहा कि मेरा स्कूल में एडमिशन करवा दें। इस पर उन्होंने कहा कि मैं करवा दूंगा। इसके बाद कहा कि सीएम ने मुझे बिस्कुट और चॉकलेट भी दी।

रेलवे स्टेशन पर मिली सूचना बच्ची का एडमिशन हो गया है

मुरादाबाद के अमित कुमार अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। मिलने के बाद मुरादाबाद की ट्रेन पकड़ने लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन पर ही उन्हें सूचना मिली कि बच्ची का एडमिशन हो गया है। रैपिडो चालक अमित की बेटी वाची 11 जून को पांच वर्ष की हुई है। जबकि, छोटी बेटी आची अभी तीन वर्ष की है। अमित व प्राची ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। कहा कि उनके पास मुख्यमंत्री के आभार के लिए शब्द नहीं हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed