यूपी पंचायत चुनाव: पहले चरण वाले जिलों में 30 तक तय हो जाएंगे सपा उम्मीदवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी पंचायत चुनाव के पहले चरण में शामिल जिलों में 30 मार्च तक जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार तय कर लेगी। जिस वार्ड के लिए विवाद की स्थिति बनेगी वहां एक से दो अप्रैल तक मामले का पटाक्षेप कर कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी चुनावी मैदान में उतर जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य के साथ ही ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भी जिला कार्यकारिणी ही उम्मीदवार तय करेगी।
सपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख पद के लिए उम्मीदवार तय करने की जिम्मेदारी जिला कमेटी को दी गई है। पार्टी जिलाध्यक्षों ने सदस्य पद के दावेदारों का साक्षात्कार लेना शुरू कर लिया था। इसी बीच सीटों के आरक्षण निर्धारण को लेकर पेंच फंस गया। इससे पूरी कवायद बंद कर दी गई थी, लेकिन अब आरक्षण निर्धारण के साथ ही अधिसूचना जारी कर दी गई है।
ऐसे में पहले चरण में शामिल जिलों में तीन अप्रैल से नामांकन शुरू होना है। इसे देखते हुए पहले चरण में शामिल जिलों के जिलाध्यक्षों को दो दिन में उम्मीदवार तय करने का निर्देश दिया गया है। वहीं दूसरे, तीसरे व चौथे चरण वाले जिलों को भी वरीयता के आधार पर उम्मीदवार तय कर प्रयास प्रसार में जुटने के लिए कहा गया है।
बगावत करने वालों पर रखेंगे निगाह
पंचायत चुनाव मैदान में उतरने वाले वही उम्मीदवार पार्टी का झंडा, बैनर व वरिष्ठ नेताओं की तस्वीर लगा सकेंगे, जिन्हें जिलाध्यक्ष द्वारा अधिकृत किया जाएगा। जो लोग पार्टी से बगावत करके जिला पंचायत चुनाव लड़ेंगे, उनकी सूची तैयार की जाएगी। सभी जिलाध्यक्ष यह सूची प्रदेश कार्यालय को भी भेजेंगे। इस दौरान इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि बगावत करने वाले को पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता के खेमे से ताकत तो नहीं मिल रही है। ऐसे में संबंधित नेता का नाम भी चिह्नित किया जाएगा।