फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party wants investigation in assistant teachers recruitment.

69000 शिक्षक भर्ती: सपा की मांग, गड़बड़ी की जांच हो और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए

Wed, 15 Mar 2023 04:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Mar 2023 04:27 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल ने शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी की जांच की मांग की और कहा कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Samajwadi Party wants investigation in assistant teachers recruitment.
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के कहा कि 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं हुआ है। सपा मांग करती हैं कि इनके साथ न्याय करे। जिन लोगों ने नियुक्ति में गड़बड़ी की, उनके खिलाफ कार्रवाई हो।
विज्ञापन


सपा कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पूरी प्रक्रिया में आरक्षण नियमों की अनदेखी की गई। ओबीसी और एससी के अभ्यर्थियों का ध्यान नहीं रखा गया। करीब 6800 से अधिक अभ्यर्थियों के साथ धोखा किया गया है। मामला आयोग में गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती ने बहुजनों का किया आह्वान: बोलीं- तिरस्कार का जवाब देने के लिए सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करना जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षक चयन सूची का पुनरीक्षण करेगी सरकार, 69 हजार भर्तियों का मामला, विधि विशेषज्ञों के साथ मंथन


आयोग के निर्देश पर सरकार ने कमेटी गठित की। इस कमेटी की रिपोर्ट में भी गड़बड़ी सामने आई फिर भी न्याय नहीं मिला। उच्च न्यायालय में मामला गया। सुनवाई में उच्च न्यायालय ने पूरी नियुक्ति का रिव्यू करने के लिए कहा गया है। इसके बाद भी कुछ नहीं किया जा रहा है। इस दौरान भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed