फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party to take its old path, Mulayam wants shivpal to come back.

चुनाव में करारी हार के बाद पुरानी राह पर लौटेगी सपा, मुलायम चाहते हैं शिवपाल की वापसी

Sat, 01 Jun 2019 11:38 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jun 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party to take its old path, Mulayam wants shivpal to come back.
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव। - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव में उम्मीद के मुताबिक नतीजे न मिलने की मायूसी से उबरकर सपा पुरानी राह पर लौटेगी। समाजवादी कुनबे से बिछड़े लोगों को फिर जोड़ा जाएगा। हार की समीक्षा के बाद सपा एक बार फिर संघर्ष और संवाद के रास्ते पर बढ़ेगी। पार्टी विधानसभा उपचुनावों में पूरी ताकत से उतरने की रणनीति पर काम कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल, सपा ने भाजपा को रोकने के लिए बसपा व रालोद से गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन कई कारणों से उसे अपेक्षाकृत परिणाम नहीं मिले। कह सकते हैं कि सपा को चुनाव में करारा झटका लगा। उसे सिर्फ पांच सीटों पर कामयाबी मिली। मुलायम परिवार के तीन सदस्य डिम्पल यादव, धर्मेंद्र यादव व अक्षय यादव चुनाव हार गए।
विज्ञापन


करारी हार और तमाम अटकलों के बावजूद सपा-बसपा और रालोद के प्रमुख नेताओं ने गठबंधन को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की है। लेकिन जानकारों का कहना है कि गठबंधन को बरकरार रखते हुए सपा अपने संगठन व रणनीति में बदलाव करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के साथ पुराने नेताओं को मिलेगी तवज्जो

सपा में युवाओं के साथ ही पुराने नेताओं की राय को तवज्जो दी जाएगी। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव चाहते हैं कि बसपा से गठबंधन, टिकट आवंटन से नाराजगी या पार्टी में उपेक्षा के चलते पार्टी से बाहर जाने वालों या अन्य कारणों से बिछड़े नेताओं को फिर पार्टी से जोड़ा जाए। वे तो शिवपाल की भी सपा में वापसी के पक्षधर हैं।

उनका कहना है कि बाहरी से ज्यादा नुकसान अंदर के लोग करते हैं। उनके सुझावों पर कुछ हद तक अमल की तैयारी है। हार के कारणों की तह तक जाने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।

पार्टी किसानों, कमजोर वर्गों की आवाज उठाने के साथ ही सर्वग्राह्य स्वरूप बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। जल्द ही इस दिशा में कुछ कदम उठाए जाएंगे।

संगठन में होगा बदलाव

सपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी व गठबंधन की हार के बाद नीचे से ऊपर तक सपा संगठन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। संगठन में जमीनी लोगों को तरजीह देकर क्षेत्रीय व जातीय संतुलन को साधा जाएगा। संगठन के ढांचे को बूथ स्तर ले जाया जाएगा। निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद का सिलसिला बढ़ेगा। बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच की दूरी कम की जाएगी।

जनहित के मुद्दों पर संघर्ष की रणनीति
पार्टी ने जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष की तैयारी की है। प्रदेश सरकार के खिलाफ कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, छुट्टा पशुओं से नुकसान, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed