फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party to fight in all seats in madhya pradesh assembly election.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेगी सपा, अखिलेश ने की घोषणा

Tue, 22 May 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party to fight in all seats in madhya pradesh assembly election.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर लड़ने की घोषणा की है। अखिलेश 18, 19 एवं 20 मई को मध्यप्रदेश के दौरे पर थे। इस दौरान वह सीधी, रीवां, सतना, पन्ना, छतरपुर एवं खजुराहो गए। साथ ही मध्य प्रदेश के 15 वर्षो के शासन को पूरी तरह विफल बताया।

विज्ञापन


उन्होंने किसानों, नौजवानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और जिन किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी उनके परिजनों से मिलकर हमेशा उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। सपा मुखिया ने मध्यप्रदेश के दौरे में कुछ सभाएं की और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वापसी में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ बातचीत में उन्होंने यह घोषणा की।
विज्ञापन


राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सपा मुखिया ने मध्यप्रदेश के सीधी सेमरिया में आयोजित सभा में कहा कि मध्य प्रदेश की जनता भोली-भाली है। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश के चुनाव में जवानी, किसानी और पानी चुनाव का मुददा बनेगा। अखिलेश ने मध्य प्रदेश में विकास की अनदेखी पर चिंता जताई। बैरोजगारी पर भी क्षोभ व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'विकल्प की राजनीति लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए'

samajwadi party to fight in all seats in madhya pradesh assembly election.

अखिलेश ने कहा कि आज की लड़ाई प्रजातंत्र को बचाने की है। विकल्प की राजनीति लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए है। उन्होंने वहां के कांग्रेसी नेता पूर्व विधायक के.के. सिंह को सपा की सदस्यता दिलाई। सभा की अध्यक्षता किसान नेता पी.बी. राजगोपाल ने की।

इनके अतिरिक्त जलपुरूष राजेंद्र सिंह, बिहार के किसान नेता रणजीत सिंह, समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष गौरी यादव एवं राजेन्द्र चौधरी भी सभा में थे। इससे पूर्व हेलीकाप्टर से इलाहाबाद से सीधी जाते अखिलेश यादव ने करछना, इलाहाबाद में समाजवादी सरकार में लगे पांवर प्लांट के बारे में चर्चा की। अखिलेश का मध्य प्रदेश में कई जगह स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed