{"_id":"63832e83217605529965518d","slug":"samajwadi-party-says-police-is-working-according-to-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypoll: सपा ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, निर्वाचन अधिकारी को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypoll: सपा ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, निर्वाचन अधिकारी को भेजा ज्ञापन
Sun, 27 Nov 2022 03:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Nov 2022 03:01 PM IST
सार
सपा ने आरोप लगाया है कि उपचुनाव में पुलिस भाजपा के इशारे पर कार्य कर रही है और चुनावी प्रक्रिया को बाधित कर रही है। आयोग को ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर पुलिस मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव एवं खतौली व रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। आधी रात के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पुलिस पहुंच रही है और उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
यहां तक कि आजम खान की पत्नी पूर्व सांसद तंजीम फातिमा को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है। ऐसे माहौल में निष्पक्ष चुनाव कराना संभव नहीं है।
ये भी पढ़ें - तेल चोरी का नायाब तरीका: नगर निगम अभी तक निकाल रहा बारिश का पानी, गोपनीय जांचों में सामने आया खेल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निवेश के लिए विदेशों में रोड शो करेंगे मंत्री, अमेरिका-ब्रिटेन जाएंगे योगी और केशव पकड़ेगे पेरिस की फ्लाइट
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं विधायक रविदास मेहरोत्रा ने आयोग को भेजी गई शिकायत में बताया कि भाजपा के इशारे पर पुलिस चुनाव प्रक्रिया को बाधित कर रही है।
आयोग तत्काल ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करे ताकि निष्पक्ष चुनाव कराया जा सके। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर पुलिस के आला अधिकारी दो तरह की कार्रवाई कर रहे हैं। एक तरफ जाति विशेष के पुलिस कर्मियों को छुट्टी पर भेजा जा रहा है तो दूसरी तरफ पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।