फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party President Akhilesh Yadav statement on corona

अखिलेश यादव का हमला, कहा-'चिंता करें, गरीबों के चूल्हे की आग ठंडी न हो'

Mon, 06 Apr 2020 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Apr 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party President Akhilesh Yadav statement on corona
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता ही जा रहा है। ऐसे में अब दीर्घकालीन व्यवस्थाएं करनी होगी। 
विज्ञापन


ताली-थाली के शोर या दिया-टार्च जलाकर रोशनी जैसे प्रतीकात्मक कर्मकांडों से मनोरंजन भले हो, लेकिन कोरोना का उपचार नहीं होगा। अखिलेश यादव ने रविवार को बयान में कहा कि प्रधानमंत्री को प्रतीकात्मक कर्मकांडों के बजाय चिंता करनी चाहिए कि गरीबों के घरों के चूल्हे की आग ठंडी न हो। 
विज्ञापन


गरीबों के बच्चे दूध के बिना भूखे न सोएं और नौजवानों की आंखो में भविष्य को लेकर धुंध न पनपे। यादव ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सरकारी प्रयासों के अतिरिक्त समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता देशव्यापी लॉकडाउन में भूखे, प्यासे, गरीबों असहायों की लगातार मदद कर रहे हैं। 

सरकार को कोरोना आपदा के बाद की परिस्थितियों से निपटने की रणनीति पर काम करना चाहिए। नोटबंदी, जीएसटी के दुष्प्रभाव से तमाम उद्योग, धंधे पहले ही बर्बादी की कगार पर पहुंच गए थे। 

जिन्हें लॉकडाउन ने पूरी तरह बंद कर दिया है। इससे  बेरोजगारी का संकट बढ़ेगा। इस पर भी सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed