फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party plan to attack on government.

लोकसभा चुनाव में हार के बाद सड़क से संसद तक सरकार को घेरने की तैयारी में सपा, उठाएगी ये मुद्दे

Sun, 02 Jun 2019 01:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Jun 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party plan to attack on government.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव के बाद गाजीपुर, जौनपुर व नोएडा में सपा नेताओं की हत्या से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पार्टी कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी। सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी का कहना है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नहीं रह गई है। सरकार राजनीतिक राग-द्वेष से कार्रवाई कर रही है। निर्दोषों की हत्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर के दादरी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रामटेक कटारिया की गोली मारकर हत्या किए जाने पर गहरा दुख जताया है। उनके निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व अन्य नेता रविवार को दादरी जाकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद तीन जून को आजमगढ़ जाएंगे। वहां रात्रि विश्राम के बाद चार जून को वह गाजीपुर जाएंगे और दिवंगत जिला पंचायत सदस्य विजय यादव के परिजनों से मिलकर दुख साझा करेंगे। विजय यादव की 25 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

रामगोविंद ने जौनपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी

जौनपुर में 31 मई को सपा नेता लालजी यादव की हत्या कर दी गई थी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने शनिवार को उनके गांव जाकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि सुनियोजित तरीके से सपा नेताओं की हत्या की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed