फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party leaders met state election commissioner

जातिविशेष के लोगों के नाम मतदाता सूची से किए गए गायब, कराई जाए उच्चस्तरीय जांच: सपा

Wed, 29 Nov 2017 12:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party leaders met state election commissioner
ज्ञापन सौंपते सपा नेता

सपा ने निकाय चुनाव में भाजपा पर सत्ता का खुलेआम दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त से इसकी शिकायत की है। सपा का कहना है कि प्रमुख शहरों में एक खास वर्ग के वोटरों के नाम सूची से गायब करवा दिए गए। भाजपा के मंत्री और नेता खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि निर्वाचन आयुक्त से मतदाता सूचियों में की गई धांधली की उच्चस्तरीय जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि पहले और दूसरे चरण के मतदान में प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर मतदाता सूचियों में बड़ी संख्या में लोगों के नाम निकलवा दिए गए।
विज्ञापन


लखनऊ, अलीगढ़, इलाहाबाद, वाराणसी, मेरठ और आगरा जैसे नगर निगम क्षेत्रों में सुनियोजित रूप से 15 से 20 प्रतिशत वोट सूचियों से बाहर करवा दिए गए। गोपनीय ढंग से कुछ विशेष वर्गों के नाम और यहां तक की पूरी की पूरी बस्तियों के नाम ही गायब कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेताओं ने चुनावी सभाओं में लोगों को प्रलोभन और ईवीएम में भी गड़बड़ी कराने व वीवीपैट न सुविधा न देने की शिकायत की है।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की अगुवाई में राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश कुमार अग्रवाल से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सदस्य संजय सेठ और प्रदेश सचिव व एमएलसी अरविंद कुमार सिंह भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed