{"_id":"6264f3852c9285680d1457bc","slug":"samajwadi-party-leaders-meet-to-azam-khan-in-sitapur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर : आजम से मिलने पहुंचे सपा विधायक, भाजपा पर लगाया आरोप -बोले जेल में हो सकती है हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर : आजम से मिलने पहुंचे सपा विधायक, भाजपा पर लगाया आरोप -बोले जेल में हो सकती है हत्या
Sun, 24 Apr 2022 07:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Apr 2022 07:39 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मुलाकात करने सीतापुर जेल पहुंचे थे, हालांकि सपा विधायक ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। एक दिन पहले शिवपाल सिंह यादव आजम से मिलने जेल पहुंचे थे।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तीन दिन पहले समाजवादी पार्टी के विधायक व प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव की आजम खान से हुई मुलाकात के बाद रविवार को पूर्व मंत्री और सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा आजम से मिलने जेल में पहुंचे, लेकिन आजम ने मिलने से इंकार कर दिया। ऐसे में उन्हें बैरंग जेल से वापस लौटना पड़ा। जेल से बाहर आए रविदास मेहरोत्रा ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनको मिलने नहीं दिया गया गया, जबकि जेल प्रशासन का कहना है कि आजम खान ने खुद मुलाकात करने से मना कर दिया। सपा नेता की आजम से मुलाकात न हो पाना समाजवादी पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता व सपा विधायक आजम खान करीब दो साल से अधिक समय से सीतापुर की जेल में बंद हैं। उनके साथ उनकी पत्नी, बेटे भी बंद हुए थे, लेकिन दोनों लोगों की रिहाई हो चुकी है। अब सिर्फ आजम ही जेल में हैं। तीन दिन पहले आजम खान से मिलने के लिए प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव जेल पहुंचे थे। आधे घंटे तक दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। जेल से निकले के बाद शिवपाल ने सपा पर जमकर निशाना भी साधा था।
विज्ञापन
वहीं, रविवार सुबह सपा नेता रविदास मेहरोत्रा, सपा विधायक आजम खान से मुलाकात करने के लिए पहुंचे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वह जेल से बाहर आ गए। उन्होंने मीडिया से कहा कि जेल प्रशासन ने उनको मिलने नहीं दिया। आजम खान की तबियत खराब है। बड़ा बयान देते हुए कहा कि जेल में आजम खान की हत्या हो सकती है। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की साजिश के तहत सपा नेता आजम खान 26 महीने से जेल में बंद हैं। उन पर छोटे-छोटे मुकदमे लगाए गए हैं। भाजपा कभी भी उनकी जेल में हत्या करवा सकती है।
विज्ञापन
आजम सपा के और सपा आजम की हितैषी
बातचीत के दौरान आजम खान के नई पार्टी बनाए जाने के सवाल पर रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि आजम खान हमेशा से सपा नेता रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने जेल में बंद रह कर समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। ऐसे में सपा से बाहर जाने की बात सिर्फ अफवाह है। ऐसा कुछ भी नहीं है। समाजवादी पार्टी के साथ हमेशा आजम खान रहे हैं और समाजवादी पार्टी भी हमेशा आजम खान की हितैषी रही है और आगे भी रहेगी।
आजम खान से मिलने के लिए नियामानुसार प्रक्रिया अपनाई गई थी। जेल प्रशासन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। आजम खान ने खुद ही मुलाकात से करने से मना कर दिया। रविदास मेेहरोत्रा और उनके पीएस ही जेल में आए थे। सपा का कोई प्रतिनिधि मंडल नहीं आया था। - सुरेश सिंह, जेल अधीक्षक