{"_id":"6587dc9032ddb43ad60837c5","slug":"samajwadi-party-leader-rajmangal-yadav-died-in-an-accident-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : बलिया के सपा जिलाध्यक्ष को शव वाहन ने रौंदा, दोस्त गंभीर घायल, मॉर्च्युरी पहुंचे अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : बलिया के सपा जिलाध्यक्ष को शव वाहन ने रौंदा, दोस्त गंभीर घायल, मॉर्च्युरी पहुंचे अखिलेश यादव
Sun, 24 Dec 2023 10:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:02 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के बलिया जिले के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की लखनऊ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह सुबह टहलने के बाद स्कूटी से लौट रहे थे तभी शव वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में बैकुंठधाम के पास रविवार सुबह शव वाहन ने स्कूटी सवार बलिया के सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में राजमंगल के दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा में भर्ती कराया गया है। उनके सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शव वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे की जानकारी पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मॉर्च्युरी पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
मूल रूप से बलिया निवासी राजमंगल यादव (45) चांदगंज में परिवार के साथ रहते हैं। वह अपने दोस्त राजेंद्र पांडेय के साथ रोज सुबह टहलने जाते थे। रविवार सुबह करीब सात बजे वह टहलने के लिए निकले। राजमंगल स्कूटी चला रहे थे, जबकि राजेंद्र पीछे बैठे थे। गोमती पुल पार करने के बाद वह बैकुंठधाम वाले मार्ग पर मुड़कर कुछ दूर ही चले थे कि शव वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। राजमंगल व राजेंद्र सड़क पर जा गिरे। फिर शव वाहन का पिछला पहिया राजमंगल के ऊपर से और राजेंद्र के पैरों के ऊपर से गुजर गया। राजमंगल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
भागने के चक्कर में कुचल डाला
पुलिस के मुताबिक जब शव वाहन से स्कूटी में टक्कर लगी तो दोनों लोग सिर्फ घायल हुए थे। अगर चालक तभी वाहन रोक लेता तो राजमंगल की जान बच जाती और राजेंद्र भी इतने घायल नहीं होते। मगर टक्कर लगने के बाद चालक ने भागने के चक्कर में वाहन दौड़ा दिया। इससे एक की जान गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह डर गया था, इसलिए भागने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
मोड़ने के लिए बैक किया, बिना देखे तेजी से आगे बढ़ाया
हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि चालक शव वाहन को मोड़ रहा था। जैसे ही वह वाहन पीछे ले गया वैसे ही राजमंगल स्कूटी से उसे पार कर आगे निकले। इसी दौरान चालक ने बिना देखे तेजी से वाहन आगे बढ़ा दिया। इसी के चलते राजमंगल की स्कूटी में टक्कर लग गई।
मॉर्च्युरी में अखिलेश यादव समेत सपाइयों का लगा जमावड़ा
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी के साथ सैकड़ों सपाई भी मॉर्च्युरी पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर बलिया रवाना हो गए। हादसे में राजमंगल की मौत से पत्नी रंजो यादव, बेटा रजनीश, बेटियां ऋतु व रूबी बदहवास हैं। रंजो यादव बलिया में जिला पंचायत सदस्य भी हैं।
सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
सड़क हादसे में बलिया के सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के निधन पर रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर शोक प्रस्ताव के साथ दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई। उनके निधन को समाजवादी पार्टी की अपूरणीय क्षति बताया गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि फेफना (बलिया) विधानसभा के बिसुकिया निवासी राजमंगल यादव श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ के महामंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके थे।