यूपी : सपा नेता आजम खान की हालत गंभीर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया
सपा नेता आजम खां का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें ऑक्सीजन सर्पोट पर रखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां की हालत गंभीर है। वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। ये जानकारी मेदांता अस्पताल ने दी।
आजम खां कोरोना पॉजिटिव हो गए थे जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
"Condition of Samajwadi Party leader Azam Khan is critical. He is on oxygen support," says Medanta Hospital, Lucknow
— ANI UP (@ANINewsUP) May 29, 2021
Khan had tested positive of #COVID19 on May 9 & was admitted to the hospital
बता दें कि हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि आजम खां के फेफड़ों में फाइब्रोसिस और कैविटी पाए जाने के बाद उनका इससे संबंधित इलाज शुरू कर दिया गया। उनकी स्थिति गंभीर है। इस समय उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
उन्होंने बताया कि आजम खां को डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखा गया है। मेदांता लखनऊ की क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट टीम उनके बेहतर इलाज के लिए लगातार कोशिश कर रही है।
दरअसल, कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला को एक साथ अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।