फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party Leader MLC Ahmad Hasan Passed Away

लखनऊ : पूर्व मंत्री व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन, देर शाम पत्नी भी चल बसीं

Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
सार

सपा नेता, पूर्व मंत्री व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन हो गया। वह लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे।

विज्ञापन
Samajwadi Party Leader MLC Ahmad Hasan Passed Away
चुनावी दौरे से लौटकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सीधे अहमद हसन के आवास पहुंचे। पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन (88) का लंबी बीमारी के बाद शनिवार सुबह निधन हो गया। देर शाम उनकी पत्नी नजमा बेगम (80) का भी निधन हो गया। दोनों का लखनऊ के लोहिया संस्थान में इलाज चल रहा था। नजमा क्रिटिकल केयर यूनिट में वेंटीलेटर पर थीं। अहमद हसन को रविवार को अंबेडकरनगर के जलालाबाद स्थित पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

विज्ञापन


उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सियासत में कदम रखने से पहले अहमद ने पुलिस अफसर के रूप में काम किया। वे गोरखपुर व बरेली के एसएसपी भी रहे। वर्ष 1996 में सपा ने उनको विधान परिषद भेजा। 
विज्ञापन


अहमद हसन ने वर्ष 1958 में प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के रूप में नौकरी शुरू की थी। उन्होंने गोरखपुर व बरेली में सर्वाधिक समय तक एसएसपी रहने का रिकॉर्ड भी बनाया। वह इटावा जिले के एसएसपी रहने के दौरान समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद नजदीक आ गए। वर्ष 1994 में सेवानिवृत्त होने के बाद मुलायम सिंह ने उनको अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया। वर्ष 1996 में सपा ने उनको विधान परिषद भेजा। 1996 में कल्याण सिंह की सरकार बनने के बाद मुलायम सिंह ने अहमद हसन को विधान परिषद में नेता विरोधी दल बना दिया। इसके बाद वह लगातार विधान परिषद के सदस्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2003 में सपा की सरकार बनी तो मुलायम सिंह ने अहमद हसन को परिवार कल्याण मंत्री बना दिया। वर्ष 2007 में सपा चुनाव हार गई। पर, उनको एक बार फिर विधान परिषद में नेता विरोधी दल की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2012 में सपा की सत्ता में वापसी हुई। इस बार अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने और उन्होंने अहमद हसन को पहले स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी। बाद में उनको बेसिक शिक्षा विभाग का मंत्री बना दिया गया। वर्ष 2017 में सपा चुनाव हार गई और तीसरी बार विधान परिषद में अहमद हसन नेता विरोधी दल बने। वे विधान परिषद में सपा का पक्ष मजबूती से रखने के लिए जाने जाते थे।


मुलायम और अखिलेश के रहे विश्वासपात्र
अहमद हसन सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के विश्वासपात्र नेताओं में से एक थे। वर्ष 2017 में जब सपा पर संकट आया और मुलायम कुनबे में विवाद हुआ तो वह अखिलेश यादव के पक्ष में मजबूती से खड़े रहे। अखिलेश यादव ने भी सत्ता जाने के बाद उन्हें विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया। अहमद हसन सपा में मुस्लिमों के सबसे निर्विवाद चेहरा थे। अंसारी बिरादरी में उनकी अच्छी पकड़ थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed