फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party given the ticket to backward candidates in Gorakhpur and phoolpur

सपा ने गोरखपुर उपचुनाव में पिछड़े नेताओं को उतारा

Tue, 27 Feb 2018 04:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Feb 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party given the ticket to backward candidates in Gorakhpur and phoolpur
सपा - फोटो : amar ujala

सपा ने गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में पिछड़े नेताओं की फौज उतारी है। खुद अखिलेश यादव गोरखपुर और फूलपुर में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। उनका दौरा होली के बाद होगा।

विज्ञापन


गोरखपुर में पिछड़ी जातियों की अच्छी तादाद है। सर्वाधिक आबादी निषादों की है। इसके बाद यादव और पिछड़े वर्ग की अन्य जातियां आती हैं। जातीय समीकरण देखते हुए सपा ने प्रवीण निषाद को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने उनके चुनाव प्रचार की कमान पिछड़े वर्ग के नेताओं को सौंपी है।
विज्ञापन


सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर गोरखपुर में विधान परिषद सदस्य रामसुन्दर दास निषाद, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद, एमएलसी राजपाल कश्यप, रामजतन राजभर  रामनगीना साहनी, रामदुलार राजभर, विश्वनाथ विश्वकर्मा, एमएलसी लीलावती कुशवाहा, जयकिसान साहू, रमेश प्रजापति और प्रसिद्ध नारायण चौहान को चुनाव प्रचार में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी ने कहा, गोरखपुर के मतदाता भाजपा द्वारा अपने वादों को नकार देने और जनहित की कोई योजना लागू न होने से बुरी तरह आक्रोशित हैं। भाजपा नेता बहकाने के लिए जाति-धर्म की राजनीति करने लगे हैं।


आम नागरिक भी पूछने लगा है कि जनधन खाते में 15 लाख भेजने, नौजवानों को नौकरियां देने, किसानों की आमदनी दुगनी करने जैसे वादों का क्या हुआ? महिलाओं की इज्जत हरवक्त खतरे में क्यों रहती है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed