फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party executive meeting in Lucknow.

लोकसभा चुनाव: अखिलेश का एलान-गठबंधन होने पर भी यूपी की 65 सीटों पर लड़ेगी सपा, बाकी सीटें सहयोगियों के लिए

Thu, 02 Nov 2023 06:29 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Nov 2023 06:29 AM IST
सार

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी 80 सीटों पर भाजपा को हराने की तैयारी करें। अन्य दलों से गठबंधन होने की स्तिथि में भी सपा खुद 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन
Samajwadi Party executive meeting in Lucknow.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 सपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बूथ संगठन और मतदाता सूची पर फोकस रहा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी 80 सीटों पर भाजपा को हराने की तैयारी करें। अन्य दलों से गठबंधन होने की स्तिथि में भी सपा खुद 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। एक भी बूथ की मतदाता सूची में मनमाने ढंग से न तो नाम काटे जा सकें और न फर्जी नाम जुड़ सकें। बैठक में हर कार्यकारिणी सदस्य को एक विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

विज्ञापन


प्रदेश सपा मुख्यालय पर बुधवार को कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर मंथन किया गया। इसमें करीब 450 सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों ने हिस्सा लिया। चरखारी के पूर्व विधायक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कप्तान सिंह राजपूत ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करनी है। उन्हें भी विधानसभा क्षेत्र राठ (हमीरपुर) की जिम्मेदारी दी गई है। एक माह के भीतर प्रदेश नेतृत्व को यह रिपोर्ट देनी होगी कि संबंधित विस क्षेत्र में बूथ कमेटियों का गठन ठीक से हुआ है या नहीं।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें खलीलाबाद विस क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। सभी को सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी देखना है कि मतदाता सूचियों में सत्ताधारी दल किसी तरह की गड़बड़ करने की जुगत तो नहीं भिड़ा रहा है। जौनपुर की शाहगंज विस क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए प्रदेश सचिव राजन कनौजिया ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र प्रभारी को हर महीने की पांच तारीख को क्षेत्र में रहकर पार्टी बैठक में हिस्सा लेना है। रिपोर्ट सीधे प्रदेश अध्यक्ष को भेजने के लिए कहा गया है ताकि तैयारियों का समय-समय पर जायजा लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, पार्टी संगठन और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने की। सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि काम न करने वाले पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

राज्य कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, पार्टी संगठन और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने की। सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि काम न करने वाले पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। महासचिव शिवपाल सिंह यादव संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

एनडीए को हराएगा समाजवादी पीडीए : अखिलेश
सपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए पूरी तैयारी के साथ अभी से जुट जाएं। देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए यह अंतिम चुनाव है। समाजवादी पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) ही भाजपा के एनडीए को सत्ता से हटाएगा।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार शासन-प्रशासन का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करेगी। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता इसकी निगरानी में लग जाएं। उन्होंने कहा कि जनता को बिजली के बढ़े हुए बिल थमा कर भाजपा सरकार उनका शोषण करती रही है। शिक्षा-स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था चौपट है। भाजपा ने किसानों और नौजवानों की उपेक्षा की है। हर स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 3 लाख 50 हजार मतों के अंतर से भाजपा ने समाजवादी पार्टी को सत्ता में नहीं आने दिया। भाजपा अभी भी समाजवादी पार्टी के मतदाताओं के वोट काटने की साजिश में लगी है। भाजपा के षड्यंत्रों से समाजवादी पार्टी डरने वाली नहीं है। इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए जातीय जनगणना बहुत जरूरी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में यह संदेश भी दिया गया कि लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के तहत लड़ा जाएगा। लेकिन, मध्य प्रदेश का अनुभव हम सबके सामने है, इसलिए सभी सीटों पर संगठन को मजबूत किया जाए।


बैठक में रवि भूषण को दी गई श्रद्धांजलि
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के युवा नेता रवि भूषण यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया गया। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed