फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party demands to install mobile jammer near vote counting places.

सपा को ईवीएम हैक होने का डर: चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मोबाइल जैमर लगाने की मांग की, मतगणना को लेकर बनाई पुख्ता रणनीति

Wed, 09 Mar 2022 01:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Mar 2022 01:00 AM IST
सार

सपा ने मतगणना को लेकर पुख्ता रणनीति बनाई है। पार्टी ने सभी जिलाध्यक्षों एवं प्रत्याशियों को अंतिम समय तक डटे रहने के निर्देश दिए हैं। पोस्टल बैलेट से लेकर ईवीएम की मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानी से भी पदाधिकारियों को वाकिफ कराया गया है।

विज्ञापन
Samajwadi Party demands to install mobile jammer near vote counting places.
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा ने ईवीएम हैक की आशंका जताते हुए सभी जिलों में मतगणना स्थल पर मोबाइल जैमर लगाने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को  मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि 10 मार्च को मतगणना स्थल पर सुबह आठ बजे से मोबाइल फोन जैमर लगाया जाए। जिससे स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भीक मतगणना हो सके। क्योंकि ईवीएम हैक किए जाने की आशंका है।

विज्ञापन


वहीं, यह भी आरोप लगाया गया है कि सपा प्रत्याशी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता और मतगणना अभिकर्ता को पास देने में आनाकानी की जा रही है। कई जिलों में रिटर्निंग ऑफिसर और जिला निर्वाचन अधिकारी सत्तापक्ष के दबाव में मतगणना अभिकर्ता का पुलिस वेरिफिकेशन करवाने की बात कहकर टाल रहे हैं। जबकि आयोग ने मतगणना अभिकर्ता बनाने में पुलिस वेरिफिकेशन कराने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। ऐसे में पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर परेशान करने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्षों एवं प्रत्याशियों को अंतिम समय तक डटे रहने के निर्देश
सपा ने मतगणना को लेकर पुख्ता रणनीति बनाई है। पार्टी ने सभी जिलाध्यक्षों एवं प्रत्याशियों को अंतिम समय तक डटे रहने के निर्देश दिए हैं। पोस्टल बैलेट से लेकर ईवीएम की मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानी से भी पदाधिकारियों को वाकिफ कराया गया है। पार्टी कार्यालय में मंगलवार को दिनभर चली बैठकों के बाद ये रणनीति बनाई गई।

बैठक में छठे व सातवें चरण के प्रत्याशियों से फीडबैक लिया गया और मतगणना की तैयारी की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्हें पोस्टल बैलेट को लेकर एक घंटे का प्रशिक्षण भी दिया गया। अन्य चरण के प्रत्याशियों को भी ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जिलाध्यक्षों एवं पार्टी उम्मीदवारों को निर्देश दिया कि मतगणना स्थल पर विधानसभा क्षेत्रवार टीमें 24 घंटे निगरानी करें।

जिलाध्यक्षों को समझाया गया है कि पश्चिम बंगाल की तरह ही यहां भी साजिश हो रही है। इसलिए हर स्तर पर सावधानी बरतें। मतगणना के दिन भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर मौजूद रहें। ईवीएम की गिनती खत्म होने से पहले ही सभी पोस्टल बैलेट की गिनती कराएं। जिलाध्यक्षों से कहा गया है कि भाजपा की रणनीति है कि पोस्टल बैलेट में हेरफेर कर हर जिले में एक अतिरिक्त सीट जीती जाए। इस तरह वे 75 सीट धांधली से जीतने की कोशिश में हैं। इस कोशिश को फेल करना है।


मतगणना के समय मौजूद रहेंगे दो-दो अधिवक्ता
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं प्रत्याशियों को मतगणना के दौरान विधानसभा क्षेत्रवार दो-दो अधिवक्ताओं को तैनात करने के निर्देश दिए हैं, जिससे जरूरत पर तत्काल कानूनी परामर्श लिया जा सके। उन्होंने जिलाध्यक्षों से इन अधिवक्ताओं के नाम व मोबाइल नंबर प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है।

मतगणना पर निगरानी के लिए सपा ने जिलों में भेजे प्रभारी
मतगणना पर निगरानी के लिए समाजवादी पार्टी ने हर जिले के लिए प्रभारी बनाए हैं। जिन जिलों में दो जगह मतगणना होगी वहां के लिए दो प्रभारी बनाए गए हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी प्रभारियों से कहा है कि वे 9 मार्च सुबह 11 बजे तक हर हाल में आवंटित जिले में पहुंच जाएं। लखनऊ में विधान परिषद सदस्य उदयवीर को प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed