{"_id":"61ed201f0f11701f10506e48","slug":"samajwadi-party-demands-ban-on-openion-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: सपा ने ओपिनियन पोल पर जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से रोक लगाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: सपा ने ओपिनियन पोल पर जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से रोक लगाने की मांग की
Sun, 23 Jan 2022 03:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Jan 2022 03:00 PM IST
सार
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर ओपिनियन पोल पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर आपत्ति जताते हुए रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
इन दिनों टीवी चैनलों पर यूपी चुनाव को लेकर लगातार सर्वे किए जा रहे हैं जिसमें भाजपा को प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए दिखाया जा रहा है। हालांकि, सर्वे में सपा की स्थिति भी लगातार मजबूत होती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने ओपिनियन पोल पर रोक लगाने की मांग करते हुए आयोग को पत्र लिखा है।