{"_id":"65a77ff27ffcbdd1e20d6495","slug":"samajwadi-party-deligation-will-go-to-kannauj-to-meet-girl-s-family-who-commit-suicide-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की आत्महत्या: परिजनों से मिलने कन्नौज जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की आत्महत्या: परिजनों से मिलने कन्नौज जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, करेगा जांच
Wed, 17 Jan 2024 12:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:51 PM IST
सार
युवती की आत्महत्या मामले की जांच करने के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल कन्नौज जाएगा और पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज में एक दबंग अध्यापक की जोर जबरदस्ती से आहत होकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच करने और परिजनों को सांत्वना देने के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कन्नौज जाएगा। सपा प्रतिनिधिमंडल मामले की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा।
विज्ञापन
इस प्रतिनिधिमंडल में सपा की समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव, समाजवादी महिला सभा कन्नौज की जिलाध्यक्ष कंचन कनौजिया, औरैया की पल्लवी पाल, विधूना की रचना सिंह, सपा के प्रदेश सचिव रामपाल नायक बंजारा, सपा के कन्नौज के जिलाध्यक्ष कलीम खान और विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अनिल पाल शामिल हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले से ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं।