{"_id":"6437ae66cbb03a1404033e45","slug":"samajwadi-party-declared-two-more-mayor-candidates-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagar Nikay Chunav: सपा ने कानपुर महानगर के महापौर प्रत्याशी का किया एलान, झांसी का उम्मीदवार बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagar Nikay Chunav: सपा ने कानपुर महानगर के महापौर प्रत्याशी का किया एलान, झांसी का उम्मीदवार बदला
Thu, 13 Apr 2023 12:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:55 PM IST
सार
सपा ने कानपुर व झांसी के मेयर पद के प्रत्याशी का एलान किया है। कानपुर के लिए वंदना वाजपेयी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
विज्ञापन
samajwadi party
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को कानपुर महानगर के महापौर का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं, झांसी नगर निगम के उम्मीदवार को बदला है।
विज्ञापन
सपा ने कानपुर में वंदना वाजपेयी को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है। झांसी में रघुवीर चौधरी की उम्मीदवारी निरस्त करते हुए सतीश जतारिया को प्रत्याशी घोषित किया है। वह पूर्व विधायक हैं।
विज्ञापन
इसके पहले बुधवार को लखनऊ सहित आठ नगर निगम के महापौर उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।
लखनऊ से वंदना मिश्रा, मेरठ से सीमा प्रधान, गोरखपुर से काजल निषाद, प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा और अयोध्या से आशीष पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन