Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Diwali is tomorrow, this is the best time to worship Lakshmi; Bhai Dooj will be celebrated on November 10

यूपी: दीपावली आज, लक्ष्मी पूजन का यह मुर्हूत सर्वश्रेष्ठ, 10 और 11 नवंबर को मनाया जाएगा भाई दूज का पर्व

Sun, 08 Nov 2026 07:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Nov 2026 07:27 AM IST
सार

Diwali 2026 Muhurat: दीपावली का पर्व आठ नवंबर को मनाया जाएगा। तिथियों के संयोग के चलते इस बार भाई दूज 10 और 11 नवंबर को दो दिन मनाया जाएगा।
 

विज्ञापन
UP: Diwali is tomorrow, this is the best time to worship Lakshmi; Bhai Dooj will be celebrated on November 10
दिवाली 2026 पूजा विधि और मंत्र - फोटो : AI

विस्तार

 दीपों की जगमगाहट, मां लक्ष्मी की आराधना और अपनों के साथ खुशियां बांटने का पर्व दीपावली रविवार को मनाई जाएगी। कार्तिक अमावस्या पर घरों से लेकर बाजारों तक दीपोत्सव की रौनक रहेगी। इस बार दीपावली पर स्वाति नक्षत्र, आयुष्मान योग और तुला राशि में सूर्य, बुध व चंद्रमा की मौजूदगी से विशेष ज्योतिषीय संयोग बन रहा है। कार्तिक अमावस्या पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ घर-आंगन दीपों से रोशन होंगे। इसके साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव के अगले पड़ाव में नौ नवंबर को गोवर्धन पूजा और 10 व 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस बार तिथियों के संयोग से भाई दूज दो दिन मनाई जा सकेगी।

विज्ञापन


शाम को घरों में होगी महालक्ष्मी की पूजा
कार्तिक अमावस्या रविवार को सुबह 10:51 बजे से शुरू होकर नौ नवंबर को सुबह 11:32 बजे तक रहेगी। दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए प्रदोष काल और स्थिर लग्न को विशेष शुभ माना गया है। श्वेतांबर महादेव मंदिर के ज्योतिषाचार्य पं. गाैरीशंकर दीक्षित के अनुसार, घरों में महालक्ष्मी पूजन के लिए शाम 5:19 से 7:56 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। वहीं वृषभ लग्न का शुभ समय शाम 5:42 से 7:39 बजे तक है।
विज्ञापन


व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में पूजा के लिए दिन में भी शुभ मुहूर्त हैं। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:28 से दोपहर 12:18 बजे तक और कुंभ लग्न दोपहर 1:19 से 2:39 बजे तक रहेगा। विशेष साधना के लिए सिंह लग्न रात 12:12 से 2:27 बजे तक रहेगा। वहीं काली पूजा और तांत्रिक साधना के लिए महानिशीथ काल रात 11:24 से 12:16 बजे तक निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट का लगेगा भोग

ज्योतिषाचार्य एसएस. नागपाल के अनुसार दीपावली के अगले दिन यानी नौ नवंबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की ओर से गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा की जाती है। भगवान श्रीकृष्ण के साथ गोमाता की आराधना होती है और कई स्थानों पर अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

काशी पंचांग के अनुसार, प्रतिपदा तिथि नौ नवंबर को सुबह 11:32 बजे शुरू होकर 10 नवंबर को दोपहर 12:38 बजे तक रहेगी। गोवर्धन पूजा का प्रातःकालीन मुहूर्त सुबह 6:41 से 8:51 बजे तक है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:27 बजे तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 5:31 से 5:57 बजे तक रहेगा।

तिथि के संयोग से दो दिन मनेगा भाई दूज

ज्योतिषाचार्य पंडित अमित कुमार ने बताया कि दीपोत्सव का समापन भाई दूज के पर्व के साथ होगा। इस बार द्वितीया तिथि दो दिन रहने के कारण भाई दूज 10 और 11 नवंबर को मनाया जा सकेगा। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति स्नेह जताते हैं।

द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12:38 बजे शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 2:13 बजे तक रहेगी। 10 नवंबर को सुबह 9:05 बजे तक विशाखा और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रहेगा। तुला राशि में सूर्य और बुध की स्थिति से द्विग्रही योग भी बनेगा।

दीपावली पर ऐसे करें पूजन
ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पांडेय के अनुसार, दीपावली पर घर की साफ-सफाई कर दीपों से सजाएं। शाम को दो थालियों में छह-छह चतुर्मुख दीपक और 31 छोटे दीपक सजाकर जलाएं। जल, अक्षत, रोली, पुष्प, चंदन और धान का लावा अर्पित कर ''ॐ दीपमालिकायै नमः'' मंत्र पढ़ें। इसके बाद गणेश, लक्ष्मी और कुबेर का पूजन कर भोग लगाएं और आरती करें। लक्ष्मी कृपा के लिए श्रीसूक्त या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। विद्यार्थी मां सरस्वती का ध्यान कर अध्ययन और लेखन करें।

खुलेगा स्टॉक मार्केट, शुभ मुहूर्त दोपहर 2:20 बजे से

 स्टॉक मार्केट में रविवार को छुट्टी रहती है। लेकिन दिवाली पर मार्केट एक सघंटे के लिए मुहूर्त पर खुलेगी। मुहूर्त ट्रेडिंग एक घंटे से अधिक का होगा। इसमें में स्टॉक खरीदे व बेचे जा सकते हैं। साथ ही ट्रेडिंग भी कर सकते हैं।
दरअसल, स्टॉक मार्केट हफ्ते में पांच दिन खुलती है। शनिवार व रविवार को छुट्टी रहती है। प्रतिवर्ष दीपावली के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए स्टाॅक मार्केट खोली जाती है। इस बार दीपावली पर की स्टॉक मार्केट में छुट्टी रविवार की वजह से है। लेकिन स्टॉक मार्केट रविवार को 1:10 घंटे के लिए खोली जाएगी। रविवार दोपहर 2:20 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक स्टॉक की खरीदारी-बिकवाली व ट्रेडिंग की जा सकती है। इस दौरान अकेले लखनऊ में सात से आठ सौ करोड़ रुपये की ट्रेडिंग, खरीदारी बिकवाली की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed