फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party declared its state executive team.

Samajwadi Party: सपा ने घोषित की राज्य कार्यकारिणी, अब्दुल्ला आजम बनाए गए सचिव

Mon, 14 Aug 2023 06:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Aug 2023 06:22 AM IST
सार

सपा ने रविवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें 182 लोगों को जगह दी गई है।

विज्ञापन
Samajwadi Party declared its state executive team.
Akhilesh Yadav and Abdullah Azam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा की भारी-भरकम 182 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। पूर्व मंत्री अताउर्रहमान समेत 3 महासचिव और अब्दुल्ला आजम समेत 61 सचिव बनाए गए हैं। पार्टी का सितंबर, 2022 में राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ था और कार्यकर्ता तभी से प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सम्मेलन में ही एमएलसी नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया था। अब प्रदेश कार्यकारिणी में राजकुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष, मो. इरफानुल हक, सीएल वर्मा, श्याम लाल पाल और राजेंद्र एस बिंद को उपाध्यक्ष नामित किया गया है। पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, विधायक व पूर्व मंत्री अताउर्रहमान और अनीसुर्ररहमान को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य कार्यकारिणी में 48 सदस्य और 62 विशेष आमंत्रित सदस्य भी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन


सचिव बनाए गए पूर्व मंत्री कमलाकांत ने जताई आपत्ति
सपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होते ही सचिव बनाए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व विधान परिषद सभापति कमला कांत गौतम ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों के नाम के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक और प्रधान तक लिखा गया, मगर वह इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं, पर उनके नाम के साथ इसका जिक्र नहीं किया गया है। 40वें नंबर पर सिर्फ उनका नाम भर लिख दिया गया है। उनका कहना है कि ऐसा लगता है कि यह जानबूझकर किया गया है। इससे उनके समाज के लोग व समर्थक आहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा की प्रदेश कार्यकारिणी में पीडीए का दबदबा
सपा की प्रदेश कार्यकारिणी में पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) का दबदबा दिखा। 24 मुसलमान, 17 दलित और 11 यादवों को जगह मिली है। इस गणना में 63 विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल नहीं किया गया है।

इस तरह से अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और सदस्यों की संख्या 119 है। इनमें 8 ब्राह्मण, 45 गैर यादव ओबीसी और 14 वैश्य, कायस्थ, जैन, सिख और ईसाई समुदाय से हैं। इसके अलावा कई विधायकों और पूर्व विधायकों को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई है। विधायकों में डॉ. आरके वर्मा, नफीस अहमद और डॉ. रागिनी सोनकर प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed