फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party Decides 40 Tickets For UP Assembly Election 2022 First Phase Poll

SP Candidate List 2022: सपा ने तय किए 40 टिकट, गठबंधन से चंद्रप्रकाश को मिला पहला टिकट

Wed, 12 Jan 2022 12:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Jan 2022 12:54 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने अपने 40 उम्मीदवारों पर अंतिम निर्णय कर लिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Samajwadi Party Decides 40 Tickets For UP Assembly Election 2022 First Phase Poll
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने पहले व दूसरे चरण के करीब 40 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी में मंगलवार को इसे अंतिम रूप दिया गया। बुधवार या बृहस्पतिवार को इसकी सूची जारी हो सकती है।

विज्ञापन


सपा का राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई अन्य दलों के साथ गठबंधन है। पहले चरण में 58 और दूसरे चरण में 55 सीटें शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय लोकदल को करीब 35 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि सपा करीब छह उम्मीदवारों को रालोद के टिकट पर मैदान में उतारने की तैयारी में है।
विज्ञापन


इस गुणा-भाग के बीच मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। सूत्र बताते हैं कि इनमें से 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। जल्द ही इनकी घोषणा की जाएगी। बुधवार को हो रही स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भी करीब 50 नाम तय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केशवदेव मौर्य के बेटे चंद्र प्रकाश मौर्य को दिया पहला टिकट
सपा के साथ गठबंधन में शामिल महान दल को पहला टिकट मिला है। यह टिकट बदायूं जिले के बिल्सी से महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य के बेटे चंद्र प्रकाश मौर्य को दिया गया है। हालांकि अभी सपा की अधिकृत सूची जारी नहीं की गई है। पर, केशवदेव का कहना है कि महान दल और सपा गठबंधन से बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में चंद्रपकाश मौर्य के नाम पर सहमति बनी है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति के बाद उनके नाम की घोषणा कर दी गई है। इसी तरह दल को मिलने वाली अन्य सीटों पर भी एक या दो दिन में घोषणा हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed