फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav press conference in Lucknow.

UP: अब्बास अंसारी की सदस्यता जाने पर अखिलेश यादव बोले- सिर्फ समाजवादियों की ही सदस्यता रद्द की जा रही है

Fri, 06 Jun 2025 10:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Jun 2025 10:14 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द होने पर कहा कि ऐसा लगता है कि जाति और धर्म देखकर फैसले दिए जा रहे हैं। हमारे खिलाफ तो सरकार में बैठे लोग न जाने क्या-क्या बोलते रहते हैं। उनकी सदस्यता तो कभी भी रद्द नहीं होती है।

विज्ञापन
Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav press conference in Lucknow.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नेअब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द होने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जानबूझकर उनकी सदस्यता रद्द की है। सरकार में बैठे लोग हमारे खिलाफ न जाने क्या-क्या बोलते रहते हैं। उनकी सदस्यता तो नहीं जाती है। सिर्फ समाजवादियों नेताओं की ही सदस्यता रद्द की जा रही है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि जाति के आधार पर फैसले हो रहे हैं। कुछ जजों को इसीलिए नियुक्त किया जा रहा है। अखिलेश यादव शुक्रवार को लखनऊ में सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।बता दें कि हेट स्पीच केस में सजा के एलान के बाद यूपी के मऊ से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनकी सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। इसके लिए रविवार को छुट्टी के दिन सचिवालय खोला गया था। चुनाव आयोग को इसकी सूचना भेज दी गई थी। अब इस विधानसभा सीट के उपचुनाव पर सबकी नजर है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि हम पंचायत चुनाव के लिए तैयार हैं। इन चुनाव में और 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इन चुनाव में जीत के लिए गड़बड़ी कर सकते हैं। ऐसे में इन लोगों पर नजर रखने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में पुलिस-प्रशासन से राजनीतिक दबाव में काम कराया जा रहा है। झूठे मुकदमे लगाकर सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। 2027 में सपा सरकार आने पर सही ढंग से जातीय जनगणना हो सकेगी। भाजपा ने मंडी बर्बाद कर दी। गेहूं, धान, मूंगफली आदि किसी फसल की खरीद नहीं हो रही है। किसानों को खरीद केंद्रों पर परेशान किया जाता है। बिजली व्यवस्था भी खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed