फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party changes its candidate of jagdishpur assembly seat.

UP Election 2022: सपा ने अमेठी की जगदीशपुर सीट का प्रत्याशी बदला, विमलेश सरोज को बनाया उम्मीदवार

Sun, 06 Feb 2022 11:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Feb 2022 11:54 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने जनपद अमेठी की विधानसभा जगदीशपुर की प्रत्याशी का बदलाव किया है। इस पत्र के अनुसार जगदीशपुर में रचना कोरी की जगह विमलेश सरोज को बनाया अपना प्रत्याशी।

विज्ञापन
Samajwadi Party changes its candidate of jagdishpur assembly seat.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने रविवार को अमेठी की जगदीशपुर विधानसभा सीट का प्रत्याशी बदल दिया है। सपा ने अब विमलेश सरोज को प्रत्याशी बनाया है। इसके पहले रचना कोरी यहां से उम्मीदवार थीं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को मथुरा के मांट में और अलीगढ़ में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। मांट में अखिलेश ने कहा कि चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है। वादा किया कि गठबंधन की सरकार आते ही पूरे जिले का विकास कराया जाएगा। अलीगढ़ का ताला लगाकर यूपी से भाजपा को भगाया जाएगा और इस बार चुनाव एतिहासिक होगा।
विज्ञापन


गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर के लिए चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि गठबंधन की सरकार आते ही भाजपा की गर्मी निकाली जाएगी और मांट और मथुरा में राष्ट्रीय स्तर का ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे। समाजवादी सरकार आते ही युवाओं के लिए भर्ती निकाली जाएंगी। युवाओं को उम्र की भी छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि सपा सरकार में जो सड़कें बनाई थीं, उनकी अभी तक भाजपा ने मरम्मत तक नहीं की है। किसानों के साथ भाजपा ने अन्याय किया है। क्योंकि किसानों को सम्मान की बजाय किसानों को फसल को बर्बाद करने के लिए गोवंश की समस्या का कोई समाधान नहीं किया वहीं किसानों की फसलों का कोई उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। अखिलेश और गठबंधन की सरकार आते ही समय पर भर्ती की जायेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed