फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party cancels tickets of many candidates for civic poll.

सपा ने उम्मीदवार बनाने के बाद कई प्रत्याशियों के टिकट काटे, हंगामा

Mon, 06 Nov 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Nov 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
 samajwadi party cancels tickets of many candidates for civic poll.
सपा मुखिया अखिलेश यादव

सपा ने शुक्रवार को 96 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने के बाद रविवार को पार्टी ने सिम्बल बांटने के मौके पर कई प्रत्याशियों के टिकट काट दिए। इससे पार्टी में टिकट बंटवारे पर उठे विरोध को शांत करने की कोशिश की गई मगर वह सफल होती नहीं दिख रही है। जिनके नाम तय हो चुके थे अब वह निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


वहीं विरोध से बचने के लिए रविवार देर रात तक पार्टी की ओर से यह सूचना भी जारी नहीं की गई कि किसका टिकट कटा ओर किसका नहीं। देर रात तक पार्टी कार्यालय पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड से समीर पाल सोनू का नाम सूची में शामिल था। मगर जब सिम्बल की बारी आई तो पार्टी ने कुछ महीने पहले सपा में आई कंचन चौधरी को टिकट दे दिया। इसकेपीछे सपा के एक पूर्व मंत्री की सिफारिश मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट न मिलने से पार्टी से इस्तीफा देने वाले नगर उपाध्यक्ष ताराचंद्र यादव की पत्नी कमलेश यादव को टिकट दे दिया गया है। कल्बे आबिद द्वितीय से पहले इफ हाम उल्ला फैज को टिकट दिया गया था मगर अब इकबाल को दिया गया है।


बालागंज वार्ड से पहले किशन को टिकट दिया गया था मगर अब आशु कनौजिया को दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि 10 से ज्यादा लोगों के टिकट पार्टी ने ऐन मौके पर बदले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed