फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party asked a report from incharge for Nagra Nikay Election

Nagar Nikay: सपा ने निकाय चुनाव को लेकर प्रभारियों से मांगी रिपोर्ट, प्रत्याशी तय करने की ये होगी प्रक्रिया

Thu, 06 Apr 2023 02:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Apr 2023 02:50 PM IST
सार

सपा ने नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी। अब प्रत्याशी तय करने की तैयारी है। इसके लिए नगर कमेटी से बैठक की जाएगी।

विज्ञापन
Samajwadi Party asked a report from incharge for Nagra Nikay Election
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए बनाए गए प्रभारियों से रिपोर्ट तलब की है। कहा है कि स्थानीय नगर कमेटी के साथ बैठक करके उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जाए।

विज्ञापन


सपा ने नगर निगमों, पालिका परिषद और नगर पंचायत चुनाव को लेकर विधायकों को प्रभारी बनाया है। प्रभारी विधायकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर स्थानीय नगर कमेटी के साथ बैठक कर रिपोर्ट और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची तैयार करें। संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं और आरक्षण सूची के हिसाब से उम्मीदवारों का पैनल तैयार करने को कहा गया है। रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रदेश कार्यालय भेजनी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव से 'बड़ी जंग' की जमीन तैयार करेंगे संघ के वैचारिक संगठन, समन्वय बैठक में विमर्श
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का 'लंगड़ा' इस बार लगाएगा लंबी छलांग, रंगीली मिर्च की भी भारी मांग


विधायक रविदास मेहरोत्रा कानपुर, अमिताभ वाजपेयी लखनऊ, डा. मनोज पांडेय वाराणसी का दौरा कर चुके हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि पार्टी निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी। प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। सभी दौरा शुरू कर दिए हैं। जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

देश बचाओ-देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा 14 से
समाजवादी पार्टी की ओर से 14 अप्रैल से अभिषेक यादव की ओर से से देश बचाओ-देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा शुरू की जाएगी। इसके जरिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों एवं नीतियों से लोगों को वाकिफ कराया जाएगा। यात्रा को 14 अप्रैल को प्रयागराज से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी के सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, जिलाध्यक्षों, पूर्व जिलाध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों से यात्रा में शामिल होने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed