फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: रोजगार व किसानों के मुद्दे पर सड़कों पर उतरे सपाई, 12 हिरासत में लिए गए, हर जिले में प्रदर्शन, तस्वीरें

Mon, 21 Sep 2020 03:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Sep 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party activists protest for youth and farmers in districts of Uttar Pradesh.
प्रदर्शन करते युवा सपाई। - फोटो : amar ujala

रोजगार व किसानों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर उतर पड़े। उन्होंने जिलों की तहसील का घेराव किया और प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। सपाइयों का कहना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने में असफल साबित हुई है और अब राज्यसभा में बहुमत न होने के बावजूद विधेयक पास कर किसानों पर अत्याचार कर रही है।



लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सदर तहसील कार्यालय का सपा कार्यकर्ताओं ने घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। बहराइच के पयागपुर में प्रदर्शन कर रहे 12 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य राम जी यादव, जिला सचिव सतेंद्र सिंह व नगर अध्यक्ष मिज्जन खां सहित कई लोग शामिल हैं।

सपाई प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि रविवार को राज्यसभा में कृषि विधेयक पास होने पर अखिलेश यादव ने कहा था कि चुनिंदा धन्नासेठों के लिए भाजपा ने देश की दो तिहाई आबादी को धोखा दिया है। लोकतांत्रिक कपट कर भाजपा ने कृषि बिल नहीं, अपना ‘पतन पत्र’ पारित कराया है। इसके विरोध और अन्य मुद्दों को लेकर सपा सोमवार को पूरे प्रदेश में तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन करके जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी।

Samajwadi Party activists protest for youth and farmers in districts of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

गोंडा जिले की सदर विधानसभा में सपा नेता सूरज सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भारी पुलिस बल के बीच कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। करनैलगंज में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, कटरा बाजार में पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, मनकापुर में पूर्व विधायक राम विशुन आजाद व राम प्रताप सिंह तथा मेहनौन में पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला व राहुल शुक्ल की अगुवाई में प्रदर्शन हुआ।

Samajwadi Party activists protest for youth and farmers in districts of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

सदर में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने कहा कि कि वर्तमान सरकार से युवा किसान सब आजिज हो चुके हैं। सपा कार्यकर्ताओं का पुलिसिया उत्पीड़न किया जा रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। किसान टूट चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samajwadi Party activists protest for youth and farmers in districts of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी में सपाइयों ने अर्धनग्न होकर छाया चौराहे पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Samajwadi Party activists protest for youth and farmers in districts of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

बाराबंकी के हैदरगढ़ में प्रदर्शन करते सपाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed