लखनऊ। समाजवादी मजदूर सभा ने मंगलवार को पैदल मार्च निकालकर पुराने श्रम कानूनों को बहाल करने, स्कूलों का विलय रोकने की मांग उठाई और राज्यपाल को पांच सूत्री ज्ञापन भेजा।
सभा के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू की अगुवाई में सपा के जिला मुख्यालय से निकला मार्च जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचकर संपन्न हुआ। ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि किसान, मजदूर, नौजवान दूसरे प्रदेशों में पलायन को मजबूर है। सरकार प्राथमिक विद्यालय बंद कर रही है और धार्मिक आयोजनों पर बजट लुटा रही है। उन्होंने मनरेगा मजदूरों को साल में 300 दिन काम और 600 रुपये मजदूरी का साप्ताहिक भुगतान करने, नई श्रम संहिता को समाप्त करने की मांग की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, महासचिव शब्बीर अहमद खान, हरिशंकर यादव, मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव सुनील यादव, मनोज पाल, विनोद यादव, पूर्व प्रधान विनोद शुक्ला, अताउल्लाह खान आदि मौजूद रहे।