फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi leader shot fire while returning to home after gym in ayodhaya

अयोध्या: जिम से घर लौटते वक्त सपा नेता अखिलेश पर बरसाई गईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

Tue, 16 Jul 2019 01:26 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 16 Jul 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
samajwadi leader shot fire while returning to home after gym in ayodhaya
सपा नेता पर बरसाईं गोलियां - फोटो : amar ujala
महराजगंज थानाक्षेत्र के कनकपुर में सपा नेता अखिलेश यादव उर्फ टक्कू (24) की सोमवार रात ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। अखिलेश सपा की लोहिया वाहिनी में गोसाईगंज विधानसभा संगठन का अध्यक्ष थे। घटना उस वक्त हुई जब वे जिम से घर लौट रहे थे। जिम से करीब 100 मीटर दूर घात लगाए बाइक सवार बदमाश ने उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर जिम के अन्य साथी दौड़कर वहां पहुंचे, मगर तब तक हमलावर भाग चुके थे। लहूलुहान अखिलेश को तत्काल सीएचसी माया बाजार पहुंचाया गया। जहां डॉ. सती राम ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिर में गोली लगने से भेजा उड़ गया है जबकि पसली में भी एक गोली लगी है। इसके बाद यूपी-100 की टीम ने टिक्कू को पीआरवी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। हत्या से सपा नेताओं में गम और गुस्सा है। पूर्व मंत्री पवन पांडेय समेत तमाम नेताओं का जमावड़ा होता देख प्रशासन मुस्तैद हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed