{"_id":"19e6053ad6af810465c1b54ff5b3df09","slug":"samajwadi-hoarding-against-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग में सपा ने दिया मोदी को जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होर्डिंग में सपा ने दिया मोदी को जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Feb 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को जवाब देने के लिए सपा ने होर्डिंग वार छेड़ दिया है।
विज्ञापन
इसमें सपा ने कई क्षेत्रों में गुजरात व यूपी की तुलना की है। सपा ने इसे ‘विकास की मरीचिका बनाम वास्तविकता’ का नाम दिया है।
जवाब में भाजपा भी होर्डिंग वार की तैयारी कर रही है। पिछले दिनों मोदी ने अपनी कई सभाओं में सपा सरकार की विभिन्न मुद्दों पर आलोचना की थी।
अब सपा ने मोदी के गुजरात मॉडल का पोस्टमार्टम होर्डिंग वार के जरिये शुरू कर दिया है। शहर में कई जगह लगी होर्डिंग में गुजरात व यूपी की विभिन्न क्षेत्रों में तुलना की गई है।
सपा ने इन होर्डिंग में गुजरात के 12 साल के विकास की तुलना अपने 22 महीने के कार्यकाल से की है।