फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samaj wadi party case

Lucknow News: आचार संहिता के उल्लंघन में सपा प्रत्याशी व 208 पर केस

Sat, 29 Apr 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 29 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
samaj wadi party case
रायबरेली। समर्थकों के साथ सुपर मार्केट में वोट मांग रहे नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी पर शिकंजा कसा गया है। मामले में उम्मीदवार पारसनाथ सहित नौ लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात सपाइयों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर कोतवाली में यह केस दरोगा ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर शाम सपा प्रत्याशी पारसनाथ अपने समर्थकों के साथ शहर में जनसंपर्क कर रहे थे। सपा प्रत्याशी का अस्पताल चौराहा, सुपर मार्केट, घंटाघर, खोवामंडी आदि क्षेत्रों में भ्रमण का कार्यक्रम था। मुकदमा दर्ज कराने वाले उप निरीक्षक राशिद खान का कहना है कि कहारों का अड्डा के पास वह चेकिंग कर रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे सुपर मार्केट में भारी भीड़ के साथ सपा प्रत्याशी के एकत्र होने की सूचना मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले लोग तितर-बितर हो गए, लेकिन सपाइयों की भीड़ का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया। वीडियो के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सपा प्रत्याशी के अलावा कठवारा निवासी राशिद, रेलवे डबल फाटक निवासी राज कुमार, जोशियाना निवासी सुजीत कुमार, जहानाबाद निवासी सत्य प्रकाश, गोराबाजार निवासी अजय कुमार, आकाश कुमार, लोधवारी निवासी सुनील को नामजद करते हुए 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दरोगा की ओर से सपा प्रत्याशी व उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed