फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samadhan portal launched for online complaint

चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए मिला महत्वपूर्ण हथियार

Tue, 02 Feb 2016 03:09 PM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
samadhan portal launched for online complaint

चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए आम आदमी को चुनाव आयोग ने एक महत्वपूर्ण हथियार दे दिया है। अब कोई भी व्यक्ति चुनाव में धांधली की शिकायत ऑनलाइन कर सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग ने ‘समाधान’ नाम से एक पोर्टल बनाया है।

विज्ञापन


इसमें सुझाव व अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं भी दी जा सकती हैं। चुनाव आयोग ने तीन जिलों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में पोर्टल की शुरुआत कर दी है। फैजाबाद, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के विधानसभा उपचुनाव में इसे ट्रायल पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


विधानपरिषद की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 36 सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में भी इसका इस्तेमाल होगा। ट्रायल के दौरान जो कमियां होंगी, उन्हें दूर कर यह पोर्टल 2017 के विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर प्रकार की शिकायत की व्यवस्था

samadhan portal launched for online complaint

पोर्टल पर मतदाता सूची की गड़बड़ी, नाम जोड़ने व काटने से जुड़ी शिकायतों के अलावा मतदाता पहचान पत्र का न मिलना, मीडिया विज्ञापन, होर्डिंग-पोस्टर, शराब व नशीली दवाओं का वितरण, चुनाव में यदि नकद रुपये, उपहार या कूपन वितरित हो रहा हो तो उसकी भी शिकायत की जा सकती है।

चुनाव रैली, लाइसेंसी बंदूकों का जमा न होना, चुनाव कार्यालय, चुनाव से जुड़े सरकारी कर्मी, अन्य सरकारी कर्मी, मतदान केंद्र, चुनावी खर्च, राजनीतिक दलों की शिकायत भी की जा सकती है।

राजनीतिक दल, उम्मीदवार, सरकारी कर्मी, मतदाता सूची एवं मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी अन्य प्रकार की नामजद शिकायतें भी कर सकते हैं। साथ ही शिकायत से जुड़ी फोटो, वीडियो व अन्य दस्तावेज भी अपलोड कर सकते हैं। यह साक्ष्य का काम करेंगे। इन्हीं के आधार पर शिकायतों का निस्तारण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed