फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Salesman of desi sharab get shot in a thana kshetra in Gonda.

Gonda: देशी शराब के सेल्समैन को गोली मारकर फरार हो गए बदमाश, हालत गंभीर

Wed, 19 Jul 2023 02:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Jul 2023 02:33 PM IST
सार

घायल सेल्स मैन को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जल्द ही मामले का अनावरण किया जाएगा।

विज्ञापन
Salesman of desi sharab get shot in a thana kshetra in Gonda.
सेल्समैन को अस्पताल ले जाया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के बगदर बाजार में एक देशी शराब की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन को गोली मार दी गई। मंगलवार की रात सेल्समैन के दुकान से वापस लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को पहले राजकीय मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में लूट के इरादे से सेल्समैन को गोली मारे जाने की की जानकारी सामने आई है। एएसपी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उनकी धरपकड़ के लिए खोड़ारे पुलिस समेत सर्विलांस व एसओजी टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन


खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशवनगर ग्रंट मजरा पूर्वी उल्लहवा निवासी मुकेश कुमार (32) पुत्र मानिकराम बगदर बाजार स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। प्रतिदिन की तरह वह मंगलवार रात 10 बजे शराब की दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से अपने घर केशव नगर ग्रांट पूर्वी उल्लहवा जा रहा था। वह घारीघाट बाजार से केशव नगर ग्रांट हथियागढ़ रोड पर करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचा था कि बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली मुकेश के दाहिने कंधे के नीचे लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन उसे लेकर मुख्यालय स्थित राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वारदात की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने अस्पताल पहुंचकर घायल सेल्समैन के परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हे कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एएसपी ने बताया कि दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली
शराब के सेल्समैन को गोली मारे जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, मनकापुर सीओ सौरभ वर्मा, एसओजी टीम व डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। एसपी ने घायल सेल्समैन के परिजनों और आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने स्थानीय पुलिस व एसओजी टीम को घटना के खुलासे का निर्देश दिया है। 


पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल का कहना है कि मंगलवार की रात 10.30 बजे खोडारे थाना क्षेत्र में एक शराब की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और परिजनों की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनकी धरपकड़ के लिए सीओ मनकापुर के साथ खोंडारे पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed