फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sale of medicines worth 80 crores stopped, orders to return the company

Lucknow News: 80 करोड़ की दवाओं की बिक्री रोकी, कंपनी को वापस करने के आदेश

Tue, 06 Jun 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sale of medicines worth 80 crores stopped, orders to return the company
रायबरेली। शासन के आदेश पर जिले में करीब 80 करोड़ कीमत के सिरप और टैबलेट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। एजेंसी संचालकों को ये दवाएं संबंधित कंपनी को वापस करने के आदेश दिए गए हैं। जिले में करीब 50 लाख शीशी सिरप और 10 लाख प्रतिबंधित दवा की टैबलेट डंप है। प्रतिबंधित दवाओं व सिरप की बिक्री करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

शासन ने 14 दवाओं व सिरप को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। कांबिनेशन वाली इन दवाओं से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ने के कारण शासन ने यह निर्णय लिया है। रोक के बाद भी करबी 80 करोड़ कीमत की प्रतिबंधित दवाएं जिले की एजेंसियों व मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध है। ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पत्र जारी करके संबंधित दवाओं की बिक्री करने पर रोक लगा दी है। सख्त आदेश दिए हैं कि एजेंसी संचालक मेडिकल स्टोर से दवाएं वापस लेकर संबंधित दवा कंपनियों को वापस कर दें। यदि मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं की बिक्री करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने कई सॉल्ट से बनी 14 तरह की दवाओं को प्रतिबंधित किया है। इसमें निमोस्लाइड व पैरासिटामॉल डिस्पर्सिबल टैबलेट, एमॉक्सीलन व ब्रोम्हेक्सिन, फोल्कोडीन व प्रोमेथाजीन, क्लोफेनेमिल व डेक्सोमेंथोर्फिन, क्लोरोफनेमिल व कोडीन, अमोनियम क्लोराइड व ब्रोम्हेक्सिन, ब्रोम्हेक्सिन व डेक्सोमेथोर्फिन, पैरासिटामॉल व प्रोम्हेक्सिन, सल्बूटालॉल व ब्रोम्हेक्सिन, क्लोर्फेनिमाइन व कोडीन फास्फोरेट, फेनीटॉन व फेनोबाबटोन, अमोनियम क्लोराइड व सोडियम साइट्रेट, सल्बूटामॉल व हाईड्रोऑक्सेथिल थियोफाइलिन की कांबिनेशन वाली सभी प्रकार की दवाओं की बिक्री और आपूर्ति को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंधित दवाओं में सामान्य संक्रमण जैसे सर्दी, खांसी, कफ, बुखार को ठीक करने वाली हैं। इन दवाओं के सेवन से तेजी से लाभ मिलता है, लेकिन ये सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं। एक ही दवा में कई तत्वों का साल्ट होने के नुकसानदेय हैं। इन दवाओं के सेवन से मरीज ऐसे साल्ट भी खा लेता है, जिसकी जरूरी उसे नहीं होती है।


पिछले सप्ताह जौनपुर से कोडीनयुक्त सिरप परचेज करने के बाद भी लेखाजोखा न दे पाने के मामले में तीन दवा एजेंसियों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। करीब 25 हजार प्रतिबंधित दवा की लेखाजोखा नहीं मिला है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई हो सकती है, क्योंकि जौनपुर में पहले ही इस दवा के अवैध कारोबार से जुड़े 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed