{"_id":"66219ab164a0189d52092654","slug":"sale-of-13-medicines-including-cold-fever-and-cough-stopped-raebareli-news-c-101-1-slko1033-113407-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जुकाम, बुखार व खांसी समेत 13 दवाओं की बिक्री रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जुकाम, बुखार व खांसी समेत 13 दवाओं की बिक्री रोकी
Fri, 19 Apr 2024 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश के जौनपुर, बांदा, सहारनपुर, बागपत, सुल्तानपुर, औरेया, महराजगंज आदि जिलों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा आदि प्रांतों में बनीं 13 दवाओं के नमूने जांच में फेल हो गए हैं। जुकाम, बुखार, खासी व गैस समेत 11 दवाएं अधोमानक और दो दवाएं मिस्ब्रांड मिली हैं।
रिपोर्ट आने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने बृहस्पतिवार को संबंधित बैच नंबर की दवाओं की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है। दुकानदारों को संबंधित दवाओं को कंपनियों को वापस करने के आदेश दिए है। ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में दवाओं के नमूनों की जांच कराई गई।
जांच में रोक्सकूल-डीएक्स (कफ सिरप) बैच नंबर एल30585ए, माक्सीफिट सीवी-625 बैच नंबर एएनपी 867, लिंडेन लोशन बैच नंबर 0533, स्टोरेक्स डीएक्स बैच नंबर एचएम23126ए, अल्प्रासेफ-0.5 बैच नंबर 051223, सीमाक्स-एल बैच नंबर एपीसी 0123, राघूफ डीएसआर बैच नंबर एसबीसी 1167, सेफ्टाग्लो बैच नंबर एपीडी0203, ओडे-सी बैच नंबर आरबीटी251023, एफ-स्टारग्लो प्लस बैच नंबर पीएलडी041, मेडासेन बैच नंबर एमईवी-221017 दवाएं जांच में अधोमानक मिलीं।
विज्ञापन
इसके अलावा निमिटॉप एपी बैच नंबर डब्ल्यूएचटी 19401 व सेरेजैक (डाइजापाम इंजेक्शन) बैच नंबर आई 1409 दवाएं जांच में मिस्ब्रांड मिली हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दुकानदारों को संबंधित बैच की दवाओं की बिक्री बंद करने के आदेश दिए गए हैं। दवाओं को संबंधित कंपनियों को वापस करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान बिक्री के लिए दुकानों पर संबंधित दवाओं के मिलने पर दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।