{"_id":"63f7bdbe7b557cb5e80d1b34","slug":"salary-of-four-headmasters-withheld-for-non-construction-of-school-building-raebareli-news-c-13-1-100280-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विद्यालय भवन न बनवाने पर चार हेडमास्टरों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विद्यालय भवन न बनवाने पर चार हेडमास्टरों का वेतन रोका
Fri, 24 Feb 2023 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली/डीह। विकास क्षेत्र डीह में चार प्राथमिक विद्यालयों के भवन का निर्माण शुरू न कराना प्रधानाध्यापकों को महंगा पड़ गया। सितंबर में निर्माण शुरू कराने का आदेश दिया गया था लेकिन पांच माह बाद भी अब तक काम शुरू नहीं हुआ। इस पर बीएसए ने चार विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया गया। इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय दोहरी की प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्चना सिंह, प्राथमिक विद्यालय सरायं मानिक की प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीता, प्राथमिक विद्यालय पूरे नारायन के प्रधानाध्यापक कमलेश यादव और प्राथमिक विद्यालय निगोही के प्रधानाध्यापक संतोष त्रिपाठी का वेतन रोक दिया गया है। इन सभी को कई बार भवन निर्माण शुरू कराने के लिए आदेश दिया गया, लेकिन काम नहीं शुरू कराया। डीह के खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश की रिपोर्ट पर बीएसए ने कार्रवाई की।
आनाकानी के बाद सात स्कूलों में शुरू हुआ काम
डीह विकास क्षेत्र में 11 परिषदीय विद्यालयों के भवन बनवाने के आदेश सितंबर महीने में दिए गए थे, लेकिन निर्माण प्रभारी बनाए गए शिक्षकों ने भवन बनवाने में आनाकानी की। काफी कोशिश के बाद सात विद्यालयों में निर्माण कार्य शुरू कराया जा सका, फिर भी चार स्कूलों में अब तक काम शुरू नहीं हुआ। इसी कारण चार निर्माण प्रभारियों पर कार्रवाई की गई। खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि डीह विकास क्षेत्र में डीह-द्वितीय, भटपुरवा, दोहरी, घाटमपुर, कचनावा, निगोही, पूरे गोसाई, सराय मानिक, वीरगंज, कौरापुर गौरा और पूरे नरायन के परिषदीय का मूल भवन बनना है। प्रत्येक विद्यालय भवन के लिए 11.20 लाख रुपये विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेजे जा चुके हैं। इस रकम से दो कमरे, बरामदा, प्रधानाध्यापक कक्ष, रैंप का निर्माण कराया जाना है।