{"_id":"698654e2402c0cfdf605b299","slug":"salary-of-11-municipal-engineers-withheld-lucknow-news-c-13-lko1070-1593057-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नगर निगम के 11 इंजीनियरों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नगर निगम के 11 इंजीनियरों का रोका वेतन
विज्ञापन
नगर निगम।
लखनऊ। काम में लापरवाही पर नगर आयुक्त ने 11 इंजीनियरों का वेतन रोक दिया है। इंजीनियरों के खिलाफ इस तरह की कड़ी कार्रवाई पहली बार की गई है। शहर में पड़े मलबे को उठाने और डालने वालों पर जुर्माना न लगाने पर यह कार्रवाई की गई है।
शहर में लोग घरों की मरम्मत में निकलने वाले मलबे को इधर-उधर डाल दे रहे हैं, जिससे गंदगी और प्रदूषण भी बढ़ता है। ऐसा करने वालों पर जुर्माना लगाने और मलबा उठवाकर उसे मलबा निस्तारण प्लांट पर भेजने के निर्देश नगर आयुक्त लगातार इंजीनियरों को देते रहे हैं। इसके बाद भी इंजीनियर लापरवाही कर रहे हैं। इसको लेकर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने 11 इंजीनियरों का जनवरी का वेतन रोक दिया है।
मलबा निस्तारण के लिए लगा है प्लांट
नगर निगम ने मलबे के निस्तारण के लिए पीपीपी माॅडल पर मोहनलालगंज के हरिकंशगढ़ी में प्लांट लगवाया है, जहां मलबे से ईंट, गमले व टाइल्स आदि उपयोगी चीजें बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इन इंजीनियरों का रोका गया वेतन
जोन दो के अवर अभियंता अशोक कुमार, जोन तीन की अवर अभियंता नीतू, जोन चार की अवर अभियंता शिल्पी सिंह व शनि विश्वकर्मा, जोन पांच के अरुण कुमार मेहता व कैलाश, जोन छह के अवर अभियंता रमन कुमार सिंह व अभिषेक गुप्ता, जोन सात की अवर अभियंता दिव्या उपाध्याय और जोनल आठ के अवर अभियंता राजेंद्र कुमार व लता वर्मा।