{"_id":"5cf7c323bdec22077b459c1d","slug":"sakshi-maharaj-meets-kuldeep-singh-sengar-in-sitapur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर जेल में बंद रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मिले उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर जेल में बंद रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मिले उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज
Thu, 06 Jun 2019 11:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
जेल से बाहर निकलते साक्षी महाराज
- फोटो : amar ujala
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज बुधवार को जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने वहां बंद विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मुलाकात की। करीब 20 मिनट तक मुलाकात चली। सांसद ने मुलाकात के संबंध में कुछ भी नहीं बताया।
विज्ञापन
उन्नाव के बहुचर्चित रेप व हत्याकांड मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर काफी समय से जिला जेल में बंद हैं। बुधवार को सांसद ने जिला कारागार में विधायक से मुलाकात की।
विज्ञापन
बस इतना बताया कि वे काफी दिनों से जेल में बंद कुलदीप सिंह सेंगर से सामान्य मुलाकात करने आए थे। सपा-बसपा गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि चाहे वे एक होकर चुनाव लड़े या अलग-अलग, बीजेपी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला।
विज्ञापन
उधर, जिला कारागार अधीक्षक डीसी मिश्रा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कारागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।