फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sakshi maharaj gives his statement in Ayodhya structure demolition.

अयोध्या ढांचा ध्वंस मामले में साक्षी महाराज ने दर्ज कराया बयान

Thu, 18 Jun 2020 12:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Jun 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Sakshi maharaj gives his statement in Ayodhya structure demolition.
भाजपा सांसद साक्षी महाराज

अयोध्या स्थित ढांचा ध्वंस मामले में साक्षी महाराज ने अपना बयान दर्ज कराया। वहीं एक आरोपी ओमप्रकाश पांडेय के खिलाफ  कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। विशेष न्यायाधीश एसके यादव ने मामले की सुनवाई के लिए 18 जून की तारीख तय करते हुए आरोपियों को बयान के लिए तलब किया है।

विज्ञापन


उधर, आरोपियों के वकीलों ने उनके निवास का पता कोर्ट में दाखिल किया जो अपना बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दर्ज कराना चाहते थे।

कोर्ट में आरएन श्रीवास्तव, महंत नृत्य गोपाल दास, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, जय भगवान गोयल, अमर नाथ गोयल, सुधीर कक्कड़, आचार्य धर्मेंद्र देव, धर्मेंद्र सिंह गुज्जर और कल्याण सिंह के निवास स्थान की जानकारी दी गई जबकि ओमप्रकाश पांडेय के लिए बताया गया कि वह आजमगढ़ के रहने वाले है, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। इसके बाद कोर्ट ने ओमप्रकाश पांडेय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि जिनके निवास के पते कोर्ट को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, उनको हाजिर कराकर बयान दर्ज कराएं। कोर्ट ने कहा कि उमा भारती कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से हाज़िर होकर अपना बयान दर्ज कराएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed