फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sakshi maharaj give statment about radhe maa

राधे मां के बारे में साक्षी महाराज ने किया एक और बड़ा खुलासा

Sun, 09 Aug 2015 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला,उन्नाव Updated Sun, 09 Aug 2015 09:44 AM IST
विज्ञापन
sakshi maharaj give statment about radhe maa

अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को एक और बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन


साक्षी महाराज से जब विवादित संत राधे मां के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दरअसल राधे मां और सचिन दत्ता जैसे लोग संत ही नहीं हैं।

साक्षी महाराज ने राधे मां को संत मानने से इनकार किया । साथ ही साक्षी महाराज ने एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें गंगू तेली की संज्ञा दी।

राहुल गांधी को बताया गंगू तेली

sakshi maharaj give statment about radhe maa

उन्होंने कहा कि मीडिया के लोग राहुल गांधी की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कर रहे हैं। कहां राजा भोज हैं तो कहां गंगू तेली। उन्होंने मीडिया को नसीहत दी कि तुलना करने से पहले सोचना चाहिए।

गदन खेड़ा स्थित कार्यालय में बातचीत करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कुछ समय बाद कांग्रेस खुद ही अपने कपड़े फाड़ने लगेगी,क्योंकि जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने भ्रष्टाचार और कांग्रेस मुक्त भारत की बात कही थी।

महात्मा गांधी भी कांग्रेस मुक्त भारत करना चाहते थे लेकिन वे कर नहीं पाए। कहा कि जनता ने कांग्रेस को विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं छोड़ा है तो कांग्रेस सत्ता के अभाव में बिन पानी की मछली की तरह तड़प रही है।

इस दौरान उन्होंने याकूब मेमन की फांसी का विरोध करने वालों को देशद्रोही करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed