फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   saints oppose vuju and and reading of kuran in ayodhya.

संतों के विरोध पर सरयू में नहीं हो सका वजू और कुरान की तिलावत, कुछ महिलाओं ने किया दावा

Thu, 12 Jul 2018 09:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Thu, 12 Jul 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
saints oppose vuju and and reading of kuran in ayodhya.
- फोटो : amar ujala

आरएसएस से जुड़ा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गुरुवार को सरयू के जल से वजू करने के बाद कुरान की तिलावत नहीं कर सका। अचानक कुछ संतों व संगठनों के विरोध में उतरने के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इसके विरोध में हनुमानगढ़ी के एक संत ने सरयू में कूदकर जान देने की धमकी दी थी। इस बीच मुस्लिम मंच से जुड़ी तीन महिलाओं ने सरयू तट के दूसरे घाट पर पहुंचकर वजू करने का दावा किया है।

विज्ञापन


मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे सरयू के जल से वजू कर देश में अमन-चैन और राममंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए कुरान की तिलावत और कुरान ख्वानी होनी थी।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अगुवा डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने इसे हिंदू समाज का अपमान बताते हुए सरयू की पवित्रता को नष्ट करने का आरोप लगाया था। हनुमानगढ़ी के संत राजूदास ने बृहस्पतिवार सुबह अचानक कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। ऐसा न होने पर सरयू में कूदकर आत्महत्या कर लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ हिंदू संगठन भी राजू दास के समर्थन में उतर आए। माहौल गरमाने व टकराव की आशंका से जिला प्रशासन ने मौके पर बैरीकेडिंग करा पुलिस-पीएसी लगा दी। किसी को भी घाट पर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

सरयू पर नहीं नौगजी पर कुरानी ख्वानी करने का लिया निर्णय

इसके बाद कार्यक्रम के संयोजक महिरजध्वज उर्फ संत मुरारी दास ने जिला प्रशासन के अनुरोध पर कार्यक्रम स्थगित करते हुए सरयू घाट न जाकर नौगजी मजार पर कुरानी ख्वानी करने का निर्णय लिया।

उन्होंने संत राजूदास को निशाने पर लेते हुए कहा कि ऐसे लोग राम विरोधी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आरएसएस का कार्यक्रम नहीं था। वहीं संत राजूदास ने कहा कि सरयू में वजू करने वाले बताएं कि क्या वे मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने देंगे।

जिलाधिकारी डॉ.अनिल पाठक ने बताया कि सरयू में वजू के कार्यक्रम पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। हमने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed