फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   saint fidelis principal and vice principal arrested

बच्ची के साथ अश्लीलता करने वाला वाइस प्रिंसिपल गिरफ्तार, पॉक्सो लगा

Sat, 13 Aug 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Aug 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
saint fidelis principal and vice principal arrested
- फोटो : amar ujala

विकासनगर पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के आरोपी सेंट फेडलिस स्कूल के वाइस प्रिंसिपल लेंसी बी लोबो को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट डॉ लक्ष्मीकांत राठौर ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

एसओ विकासनगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वाइस प्रिंसिपल फॉदर लेंसी बी लोबो को एसएसआई राजेंद्र सिंह की मदद से शुक्रवार सुबह इंदिरागांधी मुक्त विश्वविद्यालय वृंदावन योजना के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


कर्नाटक के चिकमंगलूर के गांव बानाकल के मूल निवासी लेंसी बी लोबो पर 3 अगस्त को नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, पानी की बोतल में फिनायल मिलाने, प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए कलमबंद बयान में आरोपों की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लगा साठगांठ का आरोप

saint fidelis principal and vice principal arrested
बच्ची के बैग से म‌िला लेटर

उल्लेखनीय है कि छात्रा से छेड़खानी के मामले में हफ्ता भर बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से आक्रोशित परिवारीजनों ने बृहस्पतिवार को विकासनगर थाने पर हंगामा किया। साथ ही पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाया था। मामला तूल पकड़ता देख एसओ ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।

जज के आवास पर किया पेश
वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ आक्रोशित वकीलों के लामबंद होने की भनक पर विकासनगर पुलिस ने कागजी खानापूरी की और शाम को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट के आवास पर जाकर पेश किया। न्यायाधीश के आदेश पर देरशाम उसे जेल पहुंचा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed