{"_id":"690524e1eca31156df091d16","slug":"sai-mohanlal-became-the-national-president-of-shaheed-sant-kanwarram-sahib-mission-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1451299-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहीद संत कंवरराम साहिब मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने साईं मोहनलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहीद संत कंवरराम साहिब मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने साईं मोहनलाल
Sat, 01 Nov 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
शहीद संत कंवरराम साहिब मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने साईं मोहनलाल
लखनऊ। साईं मोहनलाल साहिब को अमर शहीद संत कंवरराम साहिब मिशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। यह घोषणा महाराष्ट्र के जिला अमरावती के साईं राजेश लाल ने की। आश्रम के सेवादार ओमप्रकाश ओमी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व यह पद स्वर्गीय साईं चांडूराम साहिब के पास था। उनके बाद यह जिम्मेदारी उनके पुत्र साईं मोहनलाल को सेवा के रूप में सौंपी गई। ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि मिशन का गठन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, बिहार आदि राज्यों के सौ से अधिक शहरों में है। इसका उद्देश्य गरीब व जरूरतमंदों की सेवा करना है और संत कंवरराम साहिब सेवा की मिसाल थे। उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी ने कहा कि संत के नाम से बनी संस्था राष्ट्रीय स्तर पर सेवा के कार्य करती है।
साईं मोहनलाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर आश्रम के किशन लाल, भगवान दास, दर्शन लाल, लालचंद, राजेश अंदानी, सतीश अठवानी, लखाराम, प्रीतम वलेचा, दर्पण लखमानी, श्रीचंद सेहता, हरीश मलानी, अजीत जोगी के अलावा सेंट्रल सिंधी पंचायत लखनऊ के अध्यक्ष मोहन दास लधानी, महासचिव नानकचंद लखमानी, कोषाध्यक्ष संतराम चांदवानी, मार्गदर्शक राजा राम, संयोजक सतेंद्र भवनानी, नारायण दास चांदवानी, राम बालानी, किशन भंभानी, किशन लाल, गोपीनाथ मुखी, सुदाम चांदवानी, राजेश सुमानी, प्रदीप मुरझानी, इंदर कालानी, अशोक चांदवानी, संजय जैसवानी, धर्मपाल राजपाल, कन्हैया लाल चांदवानी, महेश गुरनानी, अशोक शर्मा, माधव जेठवानी व समस्त सिंधी समाज ने बधाई दी।