{"_id":"043c0b2a2f1bd124db3f56a70ecc4b58","slug":"sahara-township-project-in-pipeline","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा की इस टाउनशिप पर भी मंडरा रहा सेबी का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारा की इस टाउनशिप पर भी मंडरा रहा सेबी का साया
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Aug 2013 10:45 AM IST
विज्ञापन
सहारा इंडिया की हाइटेक टाउनशिप पर भी सेबी का साया मंडराने लगा है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने लखनऊ विकास प्राधिकरण से पूछा है कि हाइटेक टाउनशिप बनाने की इच्छुक कंपनी सहारा इंडिया का अगर सेबी से कोई विवाद है तो विस्तृत रिपोर्ट दें।
कंपनी ने सुल्तानपुर रोड पर करीब दो हजार एकड़ जमीन पर यह टाउनशिप प्लान की है। इस योजना के लिए सहारा इंडिया का लाइसेंस आवेदन प्राधिकरण में पिछले करीब छह साल से लंबित है।
विज्ञापन
बसपा सरकार में इसको मंजूरी नहीं मिल पाई लेकिन सपा सरकार में इसे हरी झंडी दिए जाने के लिए शासन स्तर पर कार्यवाही चल रही है।
गौरतलब है कि, सहारा इंडिया से जुड़ी कुछ कंपनियों का सेबी से सुप्रीम कोर्ट में वाद लंबित है। जिसमें निवेशकों की हजारों करोड़ की देनदारी सेबी की ओर से सहारा पर दिखाई गई है। जबकि, सहारा इंडिया खुद को इस मामले में पूरी तरह से दोषमुक्त बताती है।
विज्ञापन