{"_id":"699f6675b2a3a5c326057a63","slug":"sagir-13-fire-broke-out-in-the-office-of-ig-stamp-documents-and-furniture-burnt-lucknow-news-c-13-knp1002-1623160-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईजी स्टांप के दफ्तर में लगी आग, दस्तावेज व फर्नीचर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईजी स्टांप के दफ्तर में लगी आग, दस्तावेज व फर्नीचर जले
Thu, 26 Feb 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
विश्वासखंड स्थित आईजी स्टांप के दफ्तर से निकलतीं लपटें और खिड़की तोड़कर आग बुझाते दमकल कर्मी।
लखनऊ। गोमतीनगर के विश्वासखंड स्थित रेशम निदेशालय में बने आईजी स्टांप के दफ्तर में बुधवार रात नौ बजे आग लग गई। आग द्वितीय तल पर लगी। प्रथम तल का कुछ हिस्सा भी आग से प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से दफ्तर में रखे दस्तावेज व फर्नीचर जल गए।
सीएफओ अंकुश मित्तल के मुताबिक रात 9:11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को आग की सूचना मिली थी। मौके पर गोमतीनगर दमकल की दो गाड़ियां रवाना की गईं। सीएफओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि आग दूसरे तल पर लगी थी। बिल्डिंग के बाहर से आग की तेज लपटें दिखाई दे रही थीं। बिल्डिंग में जिस वक्त आग लगी, उस वक्त
वहां कोई नहीं था।
खिड़की व कांच का दरवाजा तोड़कर धुआं निकाला गया : एफएसओ इंदिरानगर केके सिंह ने बताया कि दफ्तर के अंदर जाने के लिए खिड़कियों और कांच के दरवाजे को तोड़ा गया। इंदिरानगर और हजरतगंज से भी दमकल की दो गाड़ियों को बुला लिया गया। सबसे पहले अंदर भरे ध्ुएं को निकाला गया और फिर दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग से वहां लगा एसी का कंप्रेसर भी फट गया। दमकल विभाग के सूत्र बताते हैं कि दपफ्तर में अग्निशमन सुरक्षा के मानक पूरे नहीं थे। सिर्फ फायर एिक्स्टंग्यूशर ही लगा मिला।
विज्ञापन
शाॅर्ट सर्किट बताई वजह
सीएफओ का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि दफ्तर में आग शाॅर्ट सर्किट से लगी है। बाकी विस्तृत जांच के बाद ही सही वजह पता चल सकेगी। एफएसओ ने बताया कि आग से दफ्तर में रखा फर्नीचर और दस्तावेज को नुकसान हुआ है। कुछ कंप्यूटर भी जले हैं। नुकसान का सही आकलन विभागीय लोग कर सकेंगे।