फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sagar Sharma's mother talked to media about her son.

Lucknow: संसद में उत्पात मचाने वाले युवक के परिजनों से हुई पूछताछ, मां ने बताया - जाने से पहले कही थी ये बातें

Fri, 15 Dec 2023 07:46 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 Dec 2023 07:46 PM IST
सार

लोकसभा में कार्यवाही के दौरान संसद में कलर स्मोक उड़ाने वाला युवक लखनऊ का रहने वाला है। उसके परिजनों से पूछताछ की गई है। उसकी मां ने बताया कि वो दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था।

विज्ञापन
Sagar Sharma's mother talked to media about her son.
सागर शर्मा की मां रानी। - फोटो : ani

विस्तार

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान विजिटर गैलरी से लोकसभा में घुसने वाला सागर शर्मा लखनऊ के आलमबाग के रामनगर इलाके का रहने वाला है। वह ई-रिक्शा चालक है। वह तीन दिन पहले दिल्ली में एक प्रदर्शन में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था।

विज्ञापन


युवक की मां ने बताया कि उसने कभी भी कोई गलत बात नहीं किया। वो दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। कह रहा था कि दोस्तों से मिलने जा रहा है और वापस आकर अपना काम करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Parliament Security Breach: लखनऊ का निकला संसद में घुसकर धुंआ फैलाने वाला युवक, ई-रिक्शा चलाने का करता है काम

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - नमो एप के जरिये कार्यकर्ता तैयार करेगी भाजपा, प्रत्येक लाभार्थी को विकसित भारत एंबेसडर बनाने की है तैयारी


 


वारदात के कुछ घंटे बाद दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर लखनऊ पुलिस ने उसके घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ शुरू की। सागर दो साल तक बंगलूरू में भी रहा। आशंका है कि उसी दौरान वह साजिश में शामिल हुआ। सागर मूलरूप से उन्नाव के सोहरामऊ का रहने वाला है।

दिल्ली पुलिस ने सागर के पास से आलमबाग रामनगर पते का आधार कार्ड बरामद किया और लखनऊ पुलिस को सूचना दी। कमिश्नरेट पुलिस ने सागर के पिता रोशन लाल को थाने ले जाकर पूछताछ की। उसकी मां रानी और 10वीं में पढ़ने वाली बहन माही से भी पूछताछ हुई। मकान में दूसरे कमरे में रहने वाले उसके नाना जगदीश, नानी उमा व मामा प्रदीप से भी देर रात तक पूछताछ की गई। मां रानी ने पुलिस को बताया कि रविवार को सागर घर से गया था। कौन सा प्रदर्शन है? किस लिए है? और किसने एलान किया है? इस बारे में उसने कुछ नहीं बताया था। जांच एजेंसियां सागर की कुंडली खंगाल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed