फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Parliament security lapse: Youth from Lucknow found to be spreading smoke

Parliament Security Breach: लखनऊ का निकला संसद में घुसकर धुंआ फैलाने वाला युवक, ई-रिक्शा चलाने का करता है काम

Wed, 13 Dec 2023 07:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 13 Dec 2023 07:45 PM IST
सार

संसद पर हमले की बरसी के दिन ही वहां सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो शख्स नीचे कूद गए।

विज्ञापन
Parliament security lapse: Youth from Lucknow found to be spreading smoke
घर के बाहर पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद में घुसकर अराजकता फैलाने वाले दो युवकों में एक युवक लखनऊ के आलमबाम का रहने वाला है। सागर नाम का यह युवक ई रिक्शा चलाता है। उसकी उम्र 27 साल है। परिवार में मां, बाप के साथ एक बहन है। पिता कारपेंटर का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आलमबाग स्थित उसके घर पहुंची। पुलिस द्वारा उसके परिवार से पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन


सागर बीते दो वर्ष से बेंगलुरु में रह रहा था। जहां से इसी रक्षाबंधन में वापस आया। वापस आने के बाद उसने अपना निजी रिक्शा खरीदा। वह रोजी-रोटी के लिए रिक्शा चलाता था। सागर की एक मौसी दिल्ली के बसंत बिहार में रहती हैं। जहां उसका नियमित रूप से आना-जाना रहता है। 
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
संसद पर हमले की बरसी के दिन ही वहां सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो शख्स नीचे कूद गए। सांसदों ने दोनों शख्स को घेर लिया। लोकसभा की सुरक्षा में लगे मार्शल भी तुरंत दौड़कर आए और दोनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed