{"_id":"66e002c46b98fdb1ad0373ec","slug":"s-d-deodhar-intercollegiate-rheumatology-quiz-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्विज और सीएमई का आयोजन: टीम बीएचयू और टीम केजीएमयू रही अव्वल, अब जोनल राउंड में लेंगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्विज और सीएमई का आयोजन: टीम बीएचयू और टीम केजीएमयू रही अव्वल, अब जोनल राउंड में लेंगी हिस्सा
Tue, 10 Sep 2024 01:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:56 PM IST
सार
क्विज का कुशल संचालन डॉ. मुकेश मौर्य और डॉ. अभिषेक जीपी द्वारा किया गया। सीएमई कार्यक्रम में एसजीपीजीआई के प्रतिष्ठित वक्ताओं ने रुमेटोलॉजी के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
केजीएमयू लखनऊ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एस.डी. देवधर इंटरकॉलेजिएट रुमेटोलॉजी क्विज में टीम बीएचयू और टीम केजीएमयू ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अब वे ज़ोनल राउंड में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से 16 टीमों ने भाग लिया, जिनमें पोस्टग्रेजुएट मेडिसिन के छात्र शामिल थे।
विज्ञापन
क्विज का कुशल संचालन डॉ. मुकेश मौर्य और डॉ. अभिषेक जीपी द्वारा किया गया। सीएमई कार्यक्रम में एसजीपीजीआई के प्रतिष्ठित वक्ताओं ने रुमेटोलॉजी के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। प्रो. अमिता अग्रवाल ने गठिया के निदान के बारे में जानकारी दी। प्रो. विकास अग्रवाल ने वास्कुलाइटिस के निदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
डॉ. दुर्गा प्रसन्ना ने संयोजी ऊतक विकारों पर चर्चा की। डॉ. संदीप उपाध्याय ने रुमेटोलॉजी में परीक्षणों के उपयोग और व्याख्या के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान विजेता टीमों को डॉ. पुनीत कुमार, प्रोफेसर एवं हेड, तथा प्रो. उर्मिला धाकड़ ने सम्मानित किया। अंत में डॉ. कुणाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. अंजुम, प्रदीप और रजत ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन