फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rwa makes feeding spot

Lucknow News: आरडब्लूए कुत्तों के लिए बनाए फीडिंग स्पॉट

Mon, 25 Aug 2025 05:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
rwa makes feeding spot

विज्ञापन
बच्चों व बुजुर्गों की फीडिंग स्पॉट पर न हो आवाजाही
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन(आरडब्लूए) कुत्तों के लिए फीडिंग स्पॉट बनाए। ऐसी जगहों का चयन करें, जहां बच्चों व बुजुर्गों की आवाजाही कम हो।
इस बाबत नगर निगम प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि उच्चतम न्यायालय की ओर से श्वान संबंधित आदेश के अनुपालन में केंद्र सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने पशु जन्म नियंत्रण नियम 2023 के तहत एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत सभी आरडब्लूए स्थानीय नागरिकों, फीडर्स के सहयोग से फीडिंग स्पॉट बनाएं। जहां कुत्तों को भोजन दिया जाएगा। यह ऐसी जगह होनी चाहिए, जहां बच्चों और बुजुर्गों का आना-जाना कम हो, जोकि प्रवेश तथा निकास द्वार के निकट न हो। साथ ही कुत्तों को निश्चित समय पर फीडिंग कराई जाए। उस स्थान के कुत्तों की नसबंदी तथा एंटी-रेबीज़ वैक्सीनेशन में नगर निगम सहयोग करेगा। सभी श्वान पालकों को यह सलाह दी जाती है कि सार्वजनिक स्थलों पर अपने पालतू कुत्तों को लीज(पट्टे) के साथ बाहर टहलाएं तथा लखनऊ नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in से कुत्तों का लाइसेंस बनवाएं। यह एडवाइजरी लखनऊ नगर निगम ने कुत्तों द्वारा काटने की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जारी की है। खास बात यह है कि कुत्तों का स्थानांतरण प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed