{"_id":"621c36ad4a583a15861ff389","slug":"russia-ukraine-crisis-60-people-from-lucknow-trapped-in-ukraine-relief-commissioner-released-figures","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन में लखनऊ के 60 लोग फंसे, राहत आयुक्त ने जारी किए आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन में लखनऊ के 60 लोग फंसे, राहत आयुक्त ने जारी किए आंकड़े
Mon, 28 Feb 2022 08:12 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 28 Feb 2022 08:12 AM IST
सार
राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने बताया कि फंसे लोगों की स्वदेश वापसी के लिए राज्य आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से समन्वय स्थापित कर सूचनाएं प्राप्त की जा रही हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार यूक्रेन में लखनऊ के भी 60 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है। रविवार तक यूपी के 1173 विद्यार्थियों व लोगों के वहां फंसे होने की सूचना मिली है। यह जानकारी वहां फंसे लोगों के परिजनों और दोस्तों के माध्यम से राहत आयुक्त कार्यालय को दी गई है।
विज्ञापन
राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने बताया कि सभी की जल्द वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फंसे लोगों की स्वदेश वापसी के लिए राज्य आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से समन्वय स्थापित कर सूचनाएं प्राप्त की जा रही हैं। इन सूचनाओं को विदेश मंत्रालय में संचालित कंट्रोल रूम को भेजा रहा है। साथ ही यूक्रेन, पोलैंड व रोमानिया स्थित भारतीय दूतावास के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये पीड़ितों तक एडवाइजरी पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन